माउंट आबू / सिरोही (राजस्थान ) ,
सीआरपीएफ केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा
एम.ओ सी सी के 53 वे सफल परिक्षण पर
शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित
माउंट आबू के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक डॉ एस एल थाउसेन दो दिवसीय दौरे पर रहे । इस दौरान 10 सप्ताह से चल रहे 45 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा एम.ओ सी सी 53 वे के सफल परिक्षण पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।जहां 10 सप्ताह के इस प्रशिक्षण के दौरान इस चिकित्सा अधिकारियों को सैन्य कौशल: शारीरिक दक्षता हथियार व फायरिंग अभ्यास, परिवालनिक अभियानों का प्रशिक्षण, ग्राउड टेक्टिस युद्ध कौशल-टेक्टिस, आई.ई.डी. जंगल सैन्य अभियान प्रशिक्षण, आसूचना प्रबंधन विधि विषय साईबर आईटी एवं अन्य बल संबंधित नियमों-विनियमों का ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इससे पूर्व महानिदेशक के आगमन पर एम.ओ.सी.सी द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
महानिदेशक द्वारा इन अधिकारियों को शपथ दिलाई गई एवं इन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवी आधार पर देश के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
महानिदेशक ने प्रशिक्षण के दौरान निम्न चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विजेताओं को ट्रॉफिया प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके
सफलतापूर्वक प्रशिक्षण की समाप्ति पर हार्दिक बधाई दी
रिपोर्ट, मगन प्रजापत
