सिरोही , राजस्थान।
चिकित्सा अधिकारी को रियल टाइम आधारित वेब इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम का दिया प्रशिक्षण- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत स्वास्थ्य भवन के सभागार में जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) का प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईएचआईपी) एक रियल टाइम आधारित वेब इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम है, जिसमें किसी भी बीमारी के केस के आधार पर स्वास्थ्य संस्था के डाटा को एकत्रित किया जावेगा। यह एक सिंगल विंडो प्लेटफार्म है, स्वास्थ्य विभाग की जानकारी को एक ही पोर्टल पर डाला जा सकता है। आईएचआईपी की शुरुआत आईडीएसपी कार्यक्रम से की गयी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले 3 प्रकार के प्रारूप एस, पी और एल को ऑनलाइन भरा जावेगा तथा किसी भी प्रकार की बीमारी का अलर्ट जारी किया जा सकता है।
आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार ने चिकित्सा संस्थान पर मुख्यमंत्री निःशुक्ल दवाई नियमानुसार 3 माह स्टॉक संस्थान पर रखे साथ ही समय पर मरीज की दवाई की पर्ची की एंट्री शत प्रतिशत करे। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम, योजना की अब तक की स्थिति के बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों से वार्तालाप कर समीक्षा की साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
जिला अस्पताल सिरोही से डॉ. दीपिका नंदवाना ने जिले के चिकित्सा अधिकारियों को एनीमिया मुक्त राजस्थान प्रोग्राम के बारे जानकारी दी उन्होंने बताया कि गभर्वती महिला के किशोर व किशोरियों को आयरन गोली आवश्यक रूप से खिलाई साथ समय पर स्क्रीनिंग करवाए जिससे बीमारी का समय पर इलाज किया जाके।
प्रशिक्षण में आईएचआईपी का प्रशिक्षण जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट धनीराम झा द्वारा प्रशिक्षण में ओपीडी में आने प्रत्येक मरीज की एन्ट्री सॉफ्टवेयर में प्रतिदिन करवाने व फॉर्म एस, पी व एल की ऑनलाइन प्रतिदिन करने के बारे में चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दी। इस अवसर एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. पंकज सुथार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट हरिश दवे।
