झाड़ोली / पिंडवाड़ा , राजस्थान।
जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का हुआ सफल आयोजन।
झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा में जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया।
जिले की 5 इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने आयोजन में भाग लिया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक दिलीप माली, योग प्रशिक्षक रमेश कुमार तथा झाड़ोली पीईईओ शैतान सिंह खींची ने निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं संपन्न होने के पश्चात जूरी द्वारा रिजल्ट्स घोषित किए गए।जूनियर बॉयज कैटेगरी में मॉडल स्कूल रेवदर के जयदीप सिंह प्रथम तथा इसी विद्यालय के रक्षत सिंह परमार द्वितीय रहे । जूनियर गर्ल्स में मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा की छात्रा मोक्षा सुथार प्रथम तथा मॉडल स्कूल रेवदर की छात्रा रिया रावल द्वितीय रही।इसी तरह सीनियर बॉयज कैटेगरी में स्थानीय मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा के छात्र विष्णु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेवदर मॉडल स्कूल के पुष्पेंद्र सिंह द्वितीय रहे।सीनियर गर्ल्स में मॉडल स्कूल रेवदर की छात्रा जिनल कुमारी प्रथम तथा मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा की छात्रा कुसुम कुंवर द्वितीय रही।टीम इवेंट में सीनियर बॉयज तथा जूनियर गर्ल्स में मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा ने बाजी मारी। वहीं जूनियर बॉयज में मॉडल स्कूल रेवदर तथा सीनियर गर्ल्स में एमजीजीएस आबूरोड प्रथम रहे।बेस्ट ऑफ़ दी बेस्ट जूनियर कैटेगरी में मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा के जिग्नेश कुमार छात्रों में तथा दीया प्रजापत छात्राओं में प्रथम रही। सीनियर कैटेगरी बॉयज में भी बाजी मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा के हाथ रही और विष्णु कुमार प्रथम रहे। जबकि मॉडल स्कूल रेवदर की छात्रा जिनल कुमारी छात्रा वर्ग में प्रथम रही।ओवरऑल बेस्ट स्कूल के रूप में सर्वाधिक पॉइंट्स प्राप्त करते हुए मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं और उनके साथ आए मेंटर्स को स्मृतिचिह्न और सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए। जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड में सफल रहे मॉडल स्कूल रेवदर के 5 तथा मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा के 3 कुल 8 विद्यार्थी 10 नवंबर को राज्यस्तरीय योगा ओलंपियाड में भाग लेने के लिए बीकानेर प्रस्थान करेंगे। इन सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्थानीय मॉडल स्कूल पिंडवाड़ा के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने विद्यालय में जिला स्तरीय ओलंपियाड के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जूरी सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
