विधिक छात्रों को राज्यसरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी ।
सिरोही /राजस्थान ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के तत्वावधान में राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही के सभी विधि छात्रों द्वारा एक विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम गोयली, पाडीव, गोल ग्राम पंचायत विधिक शिविर लगा कर बाल विवाह, दहेज प्रथा, साइबर अपराध, लिंग शोषण व राज्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सहायता शिविरों का आयोजन कर सभी लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया। गोयली के राजकीय उच्च महाविद्यालय में प्रथम शिविर के समय सभी छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं अन्य लोगों को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गयी, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अधिवक्ता कैलाशनामा, विधि आचार्य नरेश मीणा, जी ई. कपिला कुंवर आदि उपस्थित थे और कानूनी छात्रों के समूह में गौरव सोमपुरा, प्रद्युम्न आर्य इत्यादि छात्रों ने सभी को गुड टच, बेड टच, हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध जैसी कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया। द्वितीय शिविर दोपहर 12.30 बजे ग्राम पाडीव महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक के प्रधानाचार्य, छात्रों, छात्राओ, ग्रामीण लोगों, अन्य सभी को कानूनी सहायता कानूनी आचार्य अनुपमा उज्ज्वल, आकांक्षा ओझा, रेखा माली, तारा कवर, अन्य कानून के छात्रो ने सभी को बाल विवाह, दहेज प्रथा व अपने संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया। ग्राम गोल के शासकीय माध्यमिक शाला में दोपहर 2.00 बजे तृतीय शिविर के समय विधि सहायक आचार्य संदीप जी ने विधि छात्र हीना सेन, धीरज सिंह, त्रिकम रावल को योजनाओं, बच्चों के अधिकार इत्यादि के प्रति लोगों को जागरूक किया। सहायता शिविर में सभी को विधिक सेवा कानून, कल्याणकारी योजनाओं एवं गरीब लोगों के अधिकारों आदि की जानकारी प्राप्त हुई, समाज में न्याय व्यवस्था में विश्वास जगाया और इसी क्रम में विधिक सेवा शिविर का समापन कर सभी विधिक विद्यार्थी पुनः गवर्नमेंट लॉ कॉलेज सिरोही में उपस्थित हुए व व रिपोर्ट प्राचार्य श्री विजय कुमार को दी गई।
रिपोर्ट हरिश दवे
