माउंट आबू / सिरोही (राजस्थान) ।

माउंट आबू के एक युवक का अज्ञात बदमाशों ने किया पीछा ।लाखों की नगदी लूटने का किया प्रयास ।

निजी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना ।

युवक ने बैक उछाल कर लाखों की नगदी व बचाई अपनी जान ।

माउंट आबू से बाइक पर सवार एक युवक आबूरोड के लिए निकला तभी अचानक छिपा बेरी से जैसे ही बाइक सवार युवक की पीछे नजर पड़ी तो दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार उस युवक का पीछा कर रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने सड़क मार्ग पर माउंट आबू से पैसों से भरा बैग लेकर आबूरोड की और जा रहा था कि उसी दरमियान दो अज्ञात बदमाश एक युवक का पीछा किया जो भी सड़क मार्ग पर अचानक उसे युवक को रोका और एक युवक को चाकू दिखाइए लेकिन बाइक सवार युवक दोनों बदमाशों को चकमा देकर वहां से भाग निकला लेकिन अज्ञात बदमाशों ने फिर युवक का पीछा किया लेकिन युवक ने अपनी जान को बचा कर करीब 13 लाख से भरे बैग को लहराते हुए फेंक दिया और बड़ी घटना होने बच गई और मौके से जो अज्ञात बदमाश थे वह वहां से फरार हो गए पूरी घटना एक निजी होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट मगन प्रजापत

Share.
Leave A Reply