आबूरोड , राजस्थान । रिपोर्ट किशन दहिया, अंबेडकर चौक मानपुर पर डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति तहसील आबूरोड की बैठक का आयोजन गणपत मेघवाल तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें सर्वप्रथम पूर्व विधायक लालाराम गरासिया एवं विकास अधिकारी मंछाराम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बैठक में आगामी माह में प्रस्तावित जिलास्तरीय सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु आवेदन पत्र का विमोचन किया गया साथ ही प्रत्येक तहसील के प्रभारी नियुक्त कर उन्हें आवेदन पत्र वितरण और एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला स्तरीय सम्मान समारोह…
Author: admin
आबूरोड /सिरोही V24 न्यूज चैनल नेटवर्क, आबूरोड की मावल चैक पोस्ट पर देर रात नाकाबंदी के दौरान कार से अवैध शराब बरामद । दो आरोपियों को किया गिरफ्तार थानाधिकारी हरचंद देवासी से प्राप्त जानकारी अनुसार , एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर अवैध शराब की धरपकड के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुजरात से सटे रास्तों पर नाकाबंदी बढा दी है। नाकाबंदी के दौरान टैक्सी होंडा मोबालियो पर संदेह होने पर रूकवाया, जिसमें बैठे दोनों व्यक्ति संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, जिस पर तलाश लेने पर अवैध शराब की 13 पेटी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया…
क्या बच पायेगा झोप नाले का अस्तित्व ? सड़क मार्ग पर बना डंपिंग यार्ड । सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे) सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान नागरिक असुविधा विकास के लिए झेल रहे है।और रुडीप के सीवरेज योजना में सड़क खुदाई के बाद पत्थर का मलबा एलएनटी ठेकेदार ,नगर परिषद प्रशाशन की मिली भगत से जनता के विरोध के बावजूद नदी नाले व तालाबो में मलबा डाल रहे है। इस बाबत जिला जल बिरादरी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर व आयुक्त को भी अनेक बार बताया व कुछ स्थान पे पत्थर भी हटाये।पर देंवनगरी टांकरिया की गलियों में…
सिरोही /राजस्थान । V24 न्यूज नेटवर्क, रोहिडा पुलिस ने मार्च महीने में हुई हत्या का शनिवार को खुलाशा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर उसके मित्र की हत्याकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिया था। शव के टुकडों को खेत में गाड़ दिया। एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि 18 मई को हेड कॉन्स्टेबल विक्रम कुमार ने सूचना दी कि वह किसी मामले में जांच के लिए नंदाराम प्रजापत के खेत सरहद जगतरा रोहिडा पर बरसाती नाले को पार कर जा रहा था। उस समय मानव हड्डियां दिखाई…
श्रध्देय दन्तोपन्त ठेंगड़ी को याद कर मनाया समरसता दिवस । सेलवाड़ा माइंस क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के बनाए गए ई श्रम कार्ड । सिरोही/ (हरीश दवे) भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सरेसी माता मंदिर प्रांगण सेलवाड़ा रेवदर ( सिरोही) मैं क्षेत्र के असंगठित मजदूरों की बैठक संत रामेश्वर भारती जी के सानिध्य एवं भामसं के प्रदेश औद्योगिक सर्वेक्षक रेवा शंकर रावल एवम संगठन मंत्री प्रभुराम मीणा के मुख्य आथित्य मैं संपन्न हुई।भारतीय मजदूर संघ के मिडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय मजदूर संघ के कानूनी सलाहकार रणजीत कोली द्वारा वर्तमान परिस्थितियो…
राजस्व विभाग के मन्त्रालयिक कार्मिको को दीपावली से पूर्व पदोन्नति का तोहफा । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) , जिले में राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की वर्ष 2022-23 की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ भवर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अति.प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 08 कर्मचारियों को, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 14 कर्मचारियों को, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 08 कर्मचारियों को एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग से कनिष्ठ सहायक के पद पर दो एवं एक को जमादार…
किशोरी बालिकाओं को व्यवहार परिवर्तन एवं स्वास्थ्य पर किया जागरूक । सिरोही/राजस्थान राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के मार्गनिर्देशन मंे एवं सहायक अभियंता अशोक कड़वासरा के सहयोग से प्रोजेक्ट द्वारा शहर के विद्यार्थियों के लिये चलाये जा रहे अवेयरनेस कार्यक्रम की श्रृृंखला में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (नवीन भवन) सिरोही़ में किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तन व परियोजना के तहत किये जा रहे विकास कार्यों से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया, इसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया।किशोरी बालिकाओं को…
तीसरे राजस्व दिवस पर जिला कलेक्टर ने किया अधिकारियों व कार्मिको को पुरस्कृत। सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) गत 15 अक्टूबर, को माननीय मंत्री, राजस्व विभाग द्वारा राजस्थान विधानसभा में की गई घोषणा के क्रम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलक्टर डॉ भवर लाल की अध्यक्षता में जिला स्तर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र, सिरोही के विडियों काॅन्फ्रेंस कक्ष में तृतीय राजस्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा केक काटकर समारोह का शुभारम्भ किया गया तथा राजस्व विभाग की महत्ता पर अपने विचारों से उपस्थित समस्त राजस्व कामिर्कों को लाभान्वित किया। जिला…
सिरोही , राजस्थान। सिरोही विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों के विकास पर 20 करोड़ की मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति । विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों से डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत मिली सडक़ों के निर्माण की स्वीकृति । सिरोही विधानसभा क्षेत्र में विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों के चलते डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत तीन सडक़ों के विकास एवं पुर्ननिर्माण के लिए 19 करोड़ 30 लाख रूपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन सडक़ों के लिए कार्यादेश भी जारी हो गए है तथा इनका शीघ्र ही…
जिला स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता । यूथ व जूनियर वर्ग बालक /बालिका प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी पहुँचे भाग लेने । सिरोही, राजस्थान /(हरीश दवे) जिला स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता सजरिया गार्डन सिरोही में प्रारंभ जिला भारतोलन संघ सिरोही के तत्वावधान में वेट लिफ्टिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। आयोजन सचिव भरत धवल के अनुसार उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ,जयविक्रम हरण,निरंजन सिंह राठौड़ के सानिध्य में हुआ।अतिथियों का सम्मान जिला भारतोलन संघ के आयोजन सचिव एवं कार्यकारिणी द्वारा किया गया । जिसमे राजेन्द्र सिंह देवड़ा, शैतान स्वरूप मीना, भरत धवल, रंजी स्मिथ,तलसाराम राणा, तेजाराम वाघेला, गुलजार खान,मदन रावल, राहुल मीना,…