आबूरोड /सिरोही

V24 न्यूज चैनल नेटवर्क,

आबूरोड की मावल चैक पोस्ट पर देर रात नाकाबंदी के दौरान कार से अवैध शराब बरामद ।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थानाधिकारी हरचंद देवासी से प्राप्त जानकारी अनुसार ,

एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर अवैध शराब की धरपकड के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुजरात से सटे रास्तों पर नाकाबंदी बढा दी है। नाकाबंदी के दौरान टैक्सी होंडा मोबालियो पर संदेह होने पर रूकवाया, जिसमें बैठे दोनों व्यक्ति संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, जिस पर तलाश लेने पर अवैध शराब की 13 पेटी बरामद की गई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एक आरोपी बर्खास्त सैनिक है। बर्खास्त सैनिक सुरेन्द्रसिंह के पास सेना का पहचान पत्र और वर्दी भी बरामद हुई है। बर्खास्त सैनिक की पोस्टिंग अहमदाबाद रही हुई है। उसने वर्दी को सीट पर लगा रखी थी और पुलिस को चकमा देने के लिए काफी प्रयास किया। पुलिस बर्खास्तगी के कारणों का भी पता लगा रही है। दोनों आरोपी मूल रूप एमपी के निवासी है। हाल में गुडगांव में किराए के मकान में रहते है। दूसरा आरापी सुरेन्द्रसिंह टैक्सी चालक है। काम कम होने पर दोनों आरोपी मिल गए और अवैध शराब तस्तकी का काम चालू किया। दोनों से पूछताछ जारी है।

Share.
Leave A Reply