राजस्व विभाग के मन्त्रालयिक कार्मिको को दीपावली से पूर्व पदोन्नति का तोहफा ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ,

जिले में राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की वर्ष 2022-23 की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ भवर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अति.प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 08 कर्मचारियों को, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 14 कर्मचारियों को, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 08 कर्मचारियों को एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग से कनिष्ठ सहायक के पद पर दो एवं एक को जमादार के पद पर पदोन्नति दी गयी। दीपावली त्यौहार से ठीक पूर्व कर्मचारियों को पदोन्नति देने से राजस्व कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की एवं सभी कार्मिकों द्वारा जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया गया। पदोन्नत कार्मिक नेअतिरिक्त प्रशासनिक पद पर पदोन्नत कार्मिक चम्पालाल खंडेलवाल, धीरेन्द्र सिंह, विमल कुमार, ओमप्रकाश सैन, श्रीमति सपना गेहलोत, अशोक कुमार पुरोहित, प्रकाश चन्द्र सुथार, तलसारामसहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्न्त:-सर्वश्री कमल जे.कारिया, मुश्ताक अली, राम सिंह, सुरेश कुमार पटेल, विक्रम सिंह, महिपाल सिंह, लक्ष्मण भारती, प्रकाशचन्द्र छीपा, महेन्द्र कुमार खिंची, भरतसिंह मीणा, प्रतापराम, प्रकाशलाल बोडाना, नरेन्द्र कुमार शर्मा, कर्ण सिंहवरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्न्त अरविन्द सिंह, ईदरीश खांन, हितेन्द्रपाल सिंह, चिमनलाल, राजकुमार सैनी, नरेन्द्र कुमार विश्नोई, विक्रमसिंह राजपुरोहित, राधेश्याम मीणाकनिष्ठ सहायक पद पद पदोन्न्त दिनेश कुमार, तरूण कुमार ओझा,जमादार के पद पर पदोन्न्त को दलाराम किया गया।

Share.
Leave A Reply