आबूरोड , राजस्थान ।

रिपोर्ट किशन दहिया,

अंबेडकर चौक मानपुर पर डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति तहसील आबूरोड की बैठक का आयोजन गणपत मेघवाल तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें सर्वप्रथम पूर्व विधायक लालाराम गरासिया एवं विकास अधिकारी मंछाराम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बैठक में आगामी माह में प्रस्तावित जिलास्तरीय सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु आवेदन पत्र का विमोचन किया गया साथ ही प्रत्येक तहसील के प्रभारी नियुक्त कर उन्हें आवेदन पत्र वितरण और एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सर्व समाज के सत्र 2021-22 के कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं के बालक बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा जिसमें बालक के लिए 75% एवं बालिकाओं के लिए 70% अंक रखे गए हैं ।विमोचन कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालाराम गरासिया ,विकास अधिकारी मंछाराम मेघवाल, गणका सरपंच ललिता गरासिया, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कीर्ति कच्छावा ,नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता कांति परिहार, सुलोचना परमार, तोलाराम मेघवाल, मुकेश जीनगर, अंबेडकर सेवा समिति तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल नारायणलाल सोनल, राजेंद्र परमार ,नारायण चौहान, कैलाश डांगी, गोविंद कुमार, रविंद्र परिहार, दिनेश पंचाल, रंगाराम गरासिया, लखमाराम पंचाल, मनीष बैरवा ,शंभू मकवाना अरविंद कुमार, लालाराम मेघवाल मुकेश परमार, अमन मेघवाल, दिनेश पचांल, कपूरचंद, भरत डांगी समेत कई समाज बंधु उपस्थित रहे ।

Share.
Leave A Reply