किशोरी बालिकाओं को व्यवहार परिवर्तन एवं स्वास्थ्य पर किया जागरूक ।
सिरोही/राजस्थान
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के मार्गनिर्देशन मंे एवं सहायक अभियंता अशोक कड़वासरा के सहयोग से प्रोजेक्ट द्वारा शहर के विद्यार्थियों के लिये चलाये जा रहे अवेयरनेस कार्यक्रम की श्रृृंखला में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (नवीन भवन) सिरोही़ में किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तन व परियोजना के तहत किये जा रहे विकास कार्यों से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया, इसमें 50 छात्राओं ने भाग लिया।किशोरी बालिकाओं को संबोधित करते हुये सहायक नर्सिग स्वास्थ्य कर्मी श्रीमती देवयानी सांखला ने पर्सनल हैल्थ व हाईजीन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अच्छी सेहत का राज व्यक्तिगत स्वच्छता है यह कोई कोर्स नहीं बल्कि आदत है जिसे अपनी लाइफ में शामिल करना चाहिए साथ ही कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता रखने से कई प्रकार के खतरों से बचा जा सकता है। उन्होने मासिक धर्म क्या है और कब शुरू होता है, इसके क्या लक्षण हो सकते है, इस दौरान क्या सावधानियंा रखनी चाहिये, एनिमिया क्या होता है और क्यों होता है, 16 वर्ष होने पर टीकाकरण, इस आयु में खानपान का विशेष ध्यान रखने और पौष्टिक भोजन करने, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनांे के बारे में विस्तार से चर्चा की व इस विषय पर स्कूली छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया।प्रोजेक्ट के सामाजिक विकास विशेषज्ञ रामगोपाल शर्मा ने परियोजना के तहत शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों इन सुविधाओं के बेतहर उपयोग एवं रख-रखाव के साथ ही वैधानिक जल कनेक्शन तथा मीटर युक्त कनेक्शन से होने वाले लाभ, के बारे में बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता द्वारा किये जा रहे जल का ही बिल चुकाना होगा और पानी बरबाद नहीं होगा रूहेला ने सीवर प्रणाली विकास कार्य मे सहयोग, बरसात में रखी जाने वाली सावधानियां, सीवर प्रणाली का उपयोग एवं रखरखाव आदि पर भी बताया।कैप यूनिट की सामाजिक विकास सहायक भानू कंवर ने कहा कि जो आज आपको व्यक्तिगत स्वच्छता व स्वास्थ्य स्वच्छता के बारे में श्रीमती देवयानी सांखला द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है उसको दैनिक जीवन में उपयोग में लायें जिससे कई प्रकार के संक्रमण से बचाव हो सके और हमारा शरीर स्वस्थ रह सके।किशोरी बालिका जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के रामकेष मीणा, कृष्णपाल सिंह, अशोक सोनी, किरण कुमार व्यास, मीरा सांेलकी और संवेदक फर्म एलएनटी से सोशियल आउटरीच टीम के फिरोजा बानो व कृष्णा राव का भी सहयोग रहा।
रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही
