जिला स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता ।
यूथ व जूनियर वर्ग बालक /बालिका प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी पहुँचे भाग लेने ।
सिरोही, राजस्थान /(हरीश दवे)
जिला स्तरीय भारतोलन प्रतियोगिता सजरिया गार्डन सिरोही में प्रारंभ जिला भारतोलन संघ सिरोही के तत्वावधान में वेट लिफ्टिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई।
आयोजन सचिव भरत धवल के अनुसार उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ,जयविक्रम हरण,निरंजन सिंह राठौड़ के सानिध्य में हुआ।अतिथियों का सम्मान जिला भारतोलन संघ के आयोजन सचिव एवं कार्यकारिणी द्वारा किया गया । जिसमे राजेन्द्र सिंह देवड़ा, शैतान स्वरूप मीना, भरत धवल, रंजी स्मिथ,तलसाराम राणा, तेजाराम वाघेला, गुलजार खान,मदन रावल, राहुल मीना, अशोक गहलोत, सुरेश कुमार, हरिओम दत्ता, चिराग स्मिथ, अर्जुन सिंह,चिंतन गहलोत, सुरेंद्र सिंह, दिलकश खान ।जिला भारतोलन संघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह देवड़ा,उपाध्यक्ष गणेश राम परिहार, सचिव विजय सिंह, किशन सिंह, प्रदीप सिंह गोहिल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा,प्रवीण झाटोलिया, वसीम खान,अन्य अथितियों एवं सेवाये में आदित्य शर्मा, गोपाल सिंह राव थे।प्रशिक्षक दीपक वर्मा शारीरिक शिक्षक ने खिलाड़ियों को वेट कैटेगरी एवं बेसिक स्केल जानकारी दी।संजय अग्रवाल ने उध्बोधन में राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता में सिरोही टीम में बालक /बालिका को पदक लाने पर इनामी घोषणा की । जो प्रतियोगिता स्थल पर ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दरमियान दिया जायेगा।जय विक्रम हरण ने कहा कि सिरोही के लिये गौरव की बात और खिलाड़ियों के लिये अच्छा प्लेट फॉर्म है। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिरोही में होने वाली है।निरंजन सिंह, तेजस वाघेला, तलसाराम राम ,गोपाल सिंह राव, रंजी स्मिथ आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह देवड़ा द्वारा किया गया।कल दूसरे दिन प्रभागियो के मध्य कॉम्पिटिशन प्रारंभ होगा ।वेट कैटेगरी अनुसार प्रतिभागी भाग लेंगे जिन प्रतिभागियों का रेजिस्ट्रेशन हुआ है वही प्रतियोगिता में सम्मिलित किये जायेंगे ।संघ के पधादिकारी सभी कल मौजूद रहेंगे।
