https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5254859350465984 सिरोही, राजस्थान । आरसीटीसी कैंप का उद्घाटन, माउंट आबू माउंट आबू ( किशनलाल ) : एसवीआईएम संस्थान, माउंट आबू में आयोजित आरसीटीसी कैंप का उद्घाटन लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीति तिवारी, ऑफिशिएटिंग कमांडिंग ऑफिसर, 35 गुजरात बटालियन एनसीसी, पालनपुर (अहमदाबाद ग्रुप) द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह कैंप एनसीसी निदेशालय गुजरात द्वारा पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जो कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि एसवीआईएम संस्थान में बेसिक, एडवांस एवं इंस्ट्रक्टर कोर्स आयोजित होते हैं, जिससे कैडेट्स को साहसिक प्रशिक्षण का बेहतर अनुभव मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी…
Author: admin
सिरोही, राजस्थान । अवैध खनन उजागर करने पर पत्रकार तुषार पुरोहित की जान कों खतरा, पुलिस अधीक्षक से मांगी सुरक्षा, उचित कार्रवाई की मांग, लिखा पत्र पिण्डवाड़ा क्षेत्र में खनन माफियाओ से जुड़ा मामला, परिवार सहित सुरक्षा की मांग सिरोही।जिले के पिण्डवाड़ा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को उजागर करना पत्रकार को भारी पड़ता नजर आ रहा है। ग्राम वाटेरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार तुषार पुरोहित ने अवैध बजरी, पत्थर व मिट्टी खनन से जुड़े मामलों को लगातार सामने लाने के बाद अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक सिरोही को लिखित में पत्र लिखकर स्वयं एवं अपने परिवार को…
(रिपोर्टर चौथमल सूर्याल)सिरोही, राजस्थान ।निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नसिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जिला स्तरीय निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर शैलेंद्र सिंह राठौड़ प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही के मुख्यातिथि में संपन्न हुआ अध्यक्षता गणपतसिंह देवडा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने की इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि महाविद्यालय में अधिक से अधिक रेंजर्स को आने वाले स्काउट गाइड्स शिविरों में सम्मिलित करवाया जाएगा और स्काउट गाइड रोवर रेंजर गतिविधि जहाँ संचालित हो रही है वहाँ पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर में अनुसासन की भावना पैदा होती है प्रारंभ में…
हैदराबाद, तेलंगाना । हैदराबाद पुलिस ने क्रिसमस, नव वर्ष और संक्रांति के दौरान चोरी से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है:
तेलंगाना / हैदराबाद । हैदराबाद शहर के मंगलहाट पुलिस ने दो आरोपियों, U. Bholanath (42) और Mohammed Khadeer (26), को गिरफ्तार किया है, जिन पर 2 तोला सोने की चेन चोरी का आरोप है, जिसकी कीमत ₹2,48,000 है। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ , हैदराबाद,साइबराबाद और रचाकोंडा कमिश्नरेट में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से 11 हाल के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जबकि Bholanath ने अत्तापुर के एक अतिरिक्त मामले में भी कबूल किया है ¹।
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ( भूपेंद्र परमार) । ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल कोCBSE से 11वीं और 12वीं के साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए मान्यता मिली। सीबीएसई बोर्ड से साइंस और आर्टस स्ट्रीम की मिली मान्यता । पिंडवाड़ा – निकटवर्ती झांकर गांव में स्थित ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल ने हाल ही में शिक्षा विभाग से CBSE बोर्ड नई दिल्ली से क्लास 11वीं और 12वीं के साइंस और आर्ट्स दोनों स्ट्रीम के लिए मान्यता प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, उसे CBSE नई दिल्ली से क्लास 11वीं और 12वीं के साइंस और आर्ट्स दोनों स्ट्रीम के लिए मान्यता मिल गई है। यह फैसला उन…
सिरोही, राजस्थान ।पिण्डवाडा 18 दिसम्बर, : भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा नागपुरा, पावटिया फली, डूबानाड़ी, वेराफली, डामरफली, भील कोलीनी व घाटीफली के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य गत कई दशकों से किए जा रहे हैं जिसके तहत आदिवासी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के वंचित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष गर्म स्वेटर वितरण किया जाना भी शामिल है। इसी क्रम में अर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय वेराफली…
पिण्डवाड़ा , राजस्थान । सिरोही कमलेश मेटाकास्ट खनन परियोजना के विरोध में सर्व समाज का बिगुल, एक माह का अल्टीमेटम—निरस्तीकरण नहीं हुआ तो 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन सिरोही।सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित मेसर्स कमलेश मेटाकास्ट प्राइवेट लिमिटेड की खनन परियोजना के विरोध में सर्व समाज ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। स्वरूपगंज कस्बे के देवासी समाज धर्मशाला में रविवार को 36 कौमों की विशेष महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें सरकार को एक माह का स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि परियोजना निरस्त नहीं की गई तो 28 जनवरी 2026 से बड़े स्तर पर अनिश्चितकालीन…
हैदराबाद, तेलंगाना । हैदराबाद के नॉर्थ जोन पुलिस ने दो घरेलू चोरी के मामलों का खुलासा किया है, जिसमें लगभग 31 लाख रुपये के सोने और चांदी के ज़ेवरात बरामद किए गए हैं। कारखाना पुलिस स्टेशन के मामले में, एक नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपने मालिक के घर से सोने के आभूषण और सोने की बिस्किट चोरी की थी। 24.2 तुला सोना बरामद किया गया है। बोलारम पुलिस स्टेशन के मामले में, एक नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने मालिक के घर से सोने और चांदी के आहनार चोरी किए थे। 7.1…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । पिण्डवाडा 17 दिसम्बर, भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा ग्रासियाफली, लम्बी पिपलिया एवं डूंगरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा अर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्रासियाफली(उन्दरा) के 87, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लम्बी पिपलिया (उन्दरा) के 46, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगरी (खारा रामपुरा) के 41 कुल 174 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये. इस वर्ष परिषद् शाखा द्वारा अब तक 552 स्वेटर वितरित किये जा चुके हैं.इस अवसर पर…