
सिरोही, राजस्थान ।
पिण्डवाडा 18 दिसम्बर, : भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा नागपुरा, पावटिया फली, डूबानाड़ी, वेराफली, डामरफली, भील कोलीनी व घाटीफली के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.
भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य गत कई दशकों से किए जा रहे हैं जिसके तहत आदिवासी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों के वंचित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष गर्म स्वेटर वितरण किया जाना भी शामिल है। इसी क्रम में अर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय वेराफली (पंचदेवल) के 41, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डामरफली (पंचदेवल) के 40, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूबानाडी (भीमाना) के 30, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पावटियाफली (नागपुरा) के 18, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागपुरा के 89, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील कॉलोनी (तेलपुर) के 34, राजकीय प्राथमिक विद्यालय घाटीफली (तेलपुर) के 63 कुल 315 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये. इस प्रकार परिषद् शाखा पिंडवाड़ा द्वारा इस वर्ष अब तक कुल 867 स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में परिषद् के जसवन्त सिंह चौहान द्वारा स्वच्छता के प्रति विधार्थियों को जागरूक किया गया तथा परिषद के भेराराम कुम्हार द्वारा विधार्थियो को नियमित विधालय आने एंव गुरुजनो के मार्गदर्शन में नियमित शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वेटर पाकर विद्यार्थी बहुत खुश नजर आ रहे थे. कार्यक्रम में उपस्थित सम्बंधित पीईईओ सीमा कुमावत, विजय कुमार मीणा, नरेंद्र सिंह चारण द्वारा इस नेक कार्य हेतु परिषद् की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी.
इस अवसर पर परिषद के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान एंव विधालय के सुरेश कुमार, लालाराम, अनुज कुमार, चंद्रशेखर, नवाराम, भेराराम मेघवाल, गिरीश माली, जटाराम, संदीप वैष्णव, सोनाराम, बाबूसिंह, छगली देवी, मनोज कुमार आदि द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग किया गया.

