(रिपोर्टर चौथमल सूर्याल)
सिरोही, राजस्थान ।
निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जिला स्तरीय निपुण रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर शैलेंद्र सिंह राठौड़ प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही के मुख्यातिथि में संपन्न हुआ अध्यक्षता गणपतसिंह देवडा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने की इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि महाविद्यालय में अधिक से अधिक रेंजर्स को आने वाले स्काउट गाइड्स शिविरों में सम्मिलित करवाया जाएगा और स्काउट गाइड रोवर रेंजर गतिविधि जहाँ संचालित हो रही है वहाँ पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर में अनुसासन की भावना पैदा होती है प्रारंभ में सीओ स्काउट एम आर वर्मा ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कहा कि इस जिला स्तरीय निपुण रोवर रेजर प्रशिक्षण शिविर में जिन रोवर रेंजर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है इनका तीन दिवसीय जाँच शिविर आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा कि ज़िले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों से अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड गतिविधि से जोड़कर उनकी गुणात्मक वृद्धि की जाएगी और उन्होंने कहा कि दिनांक 22-24 दिसंबर 2025 तक भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला स्तर से 125 कब बुलबुल सम्मिलित होंगे जिनकी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी गणपतसिंह देवडा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के समय में स्काउट गाइड गतिविधि के संचालन की विद्यालय में महती आवश्यकता है ।

इस अवसर पर तोला राम फाचरिया शर्मिला डाबी मोहित कुमार रोहित कुमार दृष्टि पांडे रवीना राणा प्रवीण कुमार नरेश कुमार विक्रम कुमार गौरव कुमार नटवरलाल प्रदीप कुमार किरण कुमार ईश्वर कुमार प्रदीप कुमार विशाल रोहित राकेश गरासिया आदि रोवर रेंजर उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply