पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

पिण्डवाडा 17 दिसम्बर, भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा ग्रासियाफली, लम्बी पिपलिया एवं डूंगरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.
भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा अर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्रासियाफली(उन्दरा) के 87, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लम्बी पिपलिया (उन्दरा) के 46, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगरी (खारा रामपुरा) के 41 कुल 174 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये. इस वर्ष परिषद् शाखा द्वारा अब तक 552 स्वेटर वितरित किये जा चुके हैं.
इस अवसर पर परिषद् के जसवन्त सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा परिषद के भेराराम कुम्हार द्वारा विधार्थियो को नियमित विधालय आने एंव गुरुजनो के मार्गदर्शन में नियमित शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलक रही थी. सम्बंधित संस्था प्रधानों द्वारा इस नेक कार्य हेतु परिषद् की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी.
इस अवसर पर परिषद के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल, विजय गौतम, शिवराम पुरोहित एंव विधालय के धर्मेन्द्र रैगर, बलवेन्द्र सिंह, शैलेश कुमार, मनीष कुमार, भंवरलाल, भेरुलाल, दीपिका खाकलीवाल, सुमन मीना, महेंद्र कुमार, मोहनलाल, केसर मेघवाल आदि द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग किया गया.

Share.
Leave A Reply