V24 NEWS CHANNEL , 16 साल से कम उम्र वाले सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे! ऑस्ट्रेलिया सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। जिसके बाद उस देश में 16 साल से कम आयु के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक कानून लाया जा रहा है, जिसकी जानकारी खुद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने दी है।इस महीने से वहां ससंद का सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें अध्यायदेश पेश किया जाएगा।
Author: admin
V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) ; रिपोर्ट : हड़मत सिंह , सिरोही, राजस्थान । 10 नवंबर को होटल पधारो सा में आयोजित होगा राजपूत समाज का भव्य सम्मेलन । पिंडवाड़ा : अपना राजपूत सेवा संस्थान सिरोही-पाली का भव्य वार्षिक सम्मेलन 10 नवम्बर रविवार को नेशनल हाईवे होटल पधारोसा गार्डन में होने जा रहा है। अपना राजपूत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अश्विन सिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन में सिरोही और पाली जिले से तकरीबन 2000 से 2500 राजपूत समाज के लोग सम्मिलित होंगे। सम्मेलन में प्रतिभावान राजपूत छात्र, छत्राओं, खेलकूद में राजपूत समाज का नाम रोशन करने वाले और सरकारी सेवाओं…
आबूरोड,( सिरोही) /राजस्थान ; एकलव्य भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में खड़ात की टीम रही विजेता, कांकरिया फली उमरनी रही उपविजेता। 6 दिवसीय एकलव्य भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को कांकरिया फली के खेल मैदान में संपन्न हुआ।6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की कुल 27 टीमों ने भाग लिया। मैदान में खेल को खेल भावना से खेलते हुए गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला, दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का खूब उत्साह वर्धन किया फाइनल मुकाबले में खडात की टीम ने खिताब अपने नाम किया तो कांकरिया फली…
V24 NEWS CHANNEL ; सिरोही , राजस्थान । पिण्डवाड़ा 5 नवम्बर 2024, भारत विकास परिषद् पिण्डवाड़ा एवं उपकोष पिण्डवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ा में पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर सम्पन्न । उपकोषाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद् पिण्डवाड़ा एवं उपकोष पिण्डवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में पिण्डवाड़ा उपकोष क्षेत्र के सेवानिवृत्त समस्त राजस्थान राज्य पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की समस्या समाधान एवं जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ा में किया गया। उक्त शिविर में उपस्थित 79 पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र फॉर्म शिविर स्थल पर ही…
V24 NEWS CHANNEL (कालंद्री) ; सिरोही, राजस्थान । *सरकार ने अर्द्ध घुमन्तुओं के लिए कोई कमी नही रखी है नही रखेगी : पँचायत राजमंत्री ओटाराम देवासी* कालन्द्री : देवासी समाज़ समिति कालन्द्री के तत्वाधान में दिवापली का स्नेहमिलन व बालिका प्रतिभावान सम्मान समारोह व क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें विजेता बावली रही और उपविजेता मोहब्बत नगर रही। जिसमे ओटाराम देवासी ग्रामीण पँचायत राज मंत्री राजस्थान सरकार ने शिरकत करते हुए सरकार द्वारा अर्द्ध घुमन्तुओं के लिए उठाए कदम की सहारना की गई। वही श्री श्री 1008 तीर्थ गिरिजी महाराज ने पूर्व विधायक पर गरजते हुए गायों की हिस्से की…
सिरोही/ पिंडवाड़ा, राजस्थान। 22वी मेघवाल समाज भीतरोट परगना क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन । रोहिडा : प्राप्त जानकारी के अनुसार समिपवर्ति वासा गांव में 10 दिवसीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को मेहमानों एवं भामाशाहों की मौजूदगी में संपन्न हुआ समाज के मोटाराम मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि s c प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री प्रकाश मेघवाल राजू परमार वासा सरपंच प्रभु राम हीरागर अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि पवन राठौड़ जितेंद्र जी लौटना समाज के अध्यक्ष कांतिलाल जोक्शन मनोज परमार भामाशाह जितेंद्र भारजा टेकाराम डाबी पंकज गोस्वामी देवाराम भीमाना भगाराम चौधरी की…
V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान) ; वी24 न्यूज चैनल नेटवर्क , माली समाज चौदह परगना अध्यक्ष चेताराम माली सियाणा ने बताया कि स्वजाति प्रतिभावान् छात्र-छात्रा सम्मान समारोह दिनांक 10.11.24 रविवार को प्रात: 9.30 बजे संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा। माली ने चौदह परगना माली समाज से आधिकाधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया| इस हेतु अध्यक्ष महोदय ने विविध समितियों का गठन किया। शिक्षा समिति संयोजक भंवरलाल माली व सहसंयोजक जयन्तीलाल माली को बनाया गया। शिक्षा समिति सदस्यों हीरालाल माली ,किशोर माली, वरदीचन्द माली, रणछोड माली, अमृतलालमाली, भरतमाली, खुशवंत कुमार माली आदि ने निर्धारित समयावधि…
V24 NEWS CHANNEL ( हैदराबाद /वसन्त कुमार ) ; हैदराबाद , तेलंगाना । अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्चे को मुक्त कराया । शहर के अफजलगंज पुलिस स्टेशन ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बच्चे को मुक्त कराया । पुलिस उपायुक्त बी. बालास्वामी, आईपीएस, पूर्वी क्षेत्र, हैदराबाद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 04.11.2024 को 22:00 बजे श्रीमती रुबीना बेगम पत्नी मोहम्मद सद्दाम उम्र:- 28 वर्ष, व्यवसाय:- निजी नौकरी निवासी अफजलसागर, मंगर बस्ती, मल्लेपल्ली, नामपल्ली, हैदराबाद से शिकायत प्राप्त हुई थी। कि 04.11.2024 को 11:00 बजे उनके पति अपने सबसे छोटे बेटे मोहम्मद…
V24 NEWS CHANNEL (जालौर/राजस्थान) ; आज भाई दूज बीज तिथि पर जिला जालोर के अगवरी गांव में रामसापीर दरबार में आरती हुई एवं रामसापीर की गादी लगी भक्त प्रभुसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाई दूज बीज तिथि पर जिला जालोर के अगवरी गांव में रामसापीर जी दरबार में आरती हुई एवं रामसापीर की गादी लगी । आसपास के गांवों से भक्तों ने बाबा के दरबार में उपस्थित हुए । इस अवसर पर पूज्य श्री श्री 1008 सनातन जी महाराज , लीला भुआज़ी नंदी गोसेवक भी बाबा के दरबार में हाज़िर हुए , सभी भक्तों ने बाबा का…
V24 NEWS CHANNEL ; (वी 24 न्यूज चैनल नेटवर्क) , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी रविवार (3 नवंबर) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली. इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के उपचुनाव समेत कई सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है. मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर काफी देर तक चर्चा…