V24 NEWS CHANNEL

(सिरोही, राजस्थान) ;

वी24 न्यूज चैनल नेटवर्क ,

माली समाज चौदह परगना अध्यक्ष चेताराम माली सियाणा ने बताया कि स्वजाति प्रतिभावान् छात्र-छात्रा सम्मान समारोह दिनांक 10.11.24 रविवार को प्रात: 9.30 बजे संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा।

माली ने चौदह परगना माली समाज से आधिकाधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया| इस हेतु अध्यक्ष महोदय ने विविध समितियों का गठन किया। शिक्षा समिति संयोजक भंवरलाल माली व सहसंयोजक जयन्तीलाल माली को बनाया गया। शिक्षा समिति सदस्यों हीरालाल माली ,किशोर माली, वरदीचन्द माली, रणछोड माली, अमृतलालमाली, भरतमाली, खुशवंत कुमार माली आदि ने निर्धारित समयावधि में प्राप्त विविध श्रेणियों की मार्कशीट व प्रमाण पत्रों की जाँचकर, चयन सूचियों को तैयार किया। इस अवसर पर मंत्री हरिलाल माली वीरवाडा, कोषाध्यक्ष अम्बालाल माली आदि उर्पास्थत रहे।

Share.
Leave A Reply