V24 NEWS CHANNEL ;

(वी 24 न्यूज चैनल नेटवर्क) ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी रविवार (3 नवंबर) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली. इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के उपचुनाव समेत कई सियासी मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है. मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई है. साथ में प्रदेश की विकास परियोजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई है।

अगले साल प्रयागराज में होने वाले वाले महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार जोरशोर से तैयारी की गई है. जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़े के नगर प्रवेश के साथ ही आज महाकुंभ मेले की अनौपचारिक शुरुआत हुई. पीएम मोदी और सीएम योगी ने अगले साल यानी 2025 में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की ।

Share.
Leave A Reply