हैदराबाद, तेलंगाना । हैदराबाद सिटी पुलिस की टीम ने सेकंड बाजार, सिकंदराबाद में छापा मारकर मिलावट वाला घी बनाने और बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 200 किलो मिलावट वाला घी, तौल मशीन, पैकिंग मशीन, पैकिंग कवर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी स्थानीय बाजारों और पूजा स्टोरों में 600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से घी बेच रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को धोखा दिया जा रहा था और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा हो रहा था।
Author: admin
तेलंगाना/ हैदराबाद, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस नने 12-12-2025 और 13-12-2025 को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया, जिसमें कुल 460 चालकों को पकड़ा गया। इनमें से 350 दोपहिया वाहन चालक, 25 तीन पहिया वाहन चालक और 85 चार पहिया और अन्य वाहन चालक थे । यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था, और पकड़े गए चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, और इसके लिए 10 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
सिरोही, राजस्थान ।
पिण्डवाडा (राजस्थान) :- भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा काला मगरा, भुजेला, ड़ोलीफली एवं नवीन भावरी के राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आज ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वेटर वितरण का निर्णय लिया जाकर कुल 1200 स्वेटर वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसी क्रम में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय काला मगरा(भारजा) के 30, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भुजेला (भारजा) के 38, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोलीफली (भीमाना) के 61 एवं…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन रोहिड़ा | विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा में शनिवार को सभी आचार्यों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन दिनांक 13.12.2025 को किया गया। प्रसार-प्रचार प्रमुख श्री राकेश कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैतान सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। संस्कृति ज्ञान प्रमुख श्री मनीष कुमार टेलर ने परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन करवाया। परीक्षा का उद्देश्य आचार्यों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में…
पिण्डवाड़ा, राजस्थान । भारतीय संस्कृति परीक्षा का सफल आयोजन रोहिड़ा के निकटवर्ती गाँव भारजा स्थित श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, भारजा में विद्या भारती राजस्थान के तत्वावधान में आज दिनांक 13 जनवरी 2025 (शनिवार) को भारतीय संस्कृति परीक्षा का सफल आयोजन विद्या मंदिर प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत के साधन्य में परीक्षा का हुआ आयोजन इस संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि भारतीय संस्कृति परीक्षा प्रमुख पोपट जी द्वारा परीक्षा संबंधित निर्देश दिए गएइस परीक्षा में विद्यालय के आचार्य दीदी जी ने अनुशासन, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना के साथ सहभागिता की।…
माउण्ट आबू / सिरोही, राजस्थान । (रिपोर्ट किशनलाल) । केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खेल दिवस केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं अनुशासनपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष तथा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, आंतरिक सुरक्षा अकादमी आबूपर्वत के महानिरीक्षक श्री दर्शन लाल गोला थे। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं बैण्ड पार्टी ने सलामी मार्च–पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षिका रेखा व्यास के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ‘पधारो म्हारे देश’ से हुई, जिसने सांस्कृतिक गरिमा…
सिरोही, राजस्थान ।
सिरोही, राजस्थान । सिरोही जिला मुख्यालय के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भंवरसिंह देवड़ा उथमन को निर्विरोध घोषित होने पर समाजसेवी गौभक्त सुरेश पुरोहित पाड़ीव की ओर से जिला मुख्यालय पर माला व तलवार भेटकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट मानसिंह देवड़ा,विक्रमसिंह देवड़ा,आनंद सुमन, गोविंद सैन,हुनरसिंह देवड़ा,पत्रकार राजेंद्र पुरोहित,भगवतसिंह मामावली, प्रदीप कलावंत,हिम्मत पुरोहित, गोविंद सलतरा,आदि गणमान्य मौजूद थे।
जयपुर, राजस्थान । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक श्री आशीष मोदी ने गुरुवार को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर विभाग से संबंधित प्राप्त होने वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक की और पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। श्री मोदी ने मुख्यालय अंबेडकर भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में कहा कि विभाग संपर्क पोर्टल के माध्यम से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेहिता के साथ परिवेदना के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण पोर्टल पर आने वाली किसी भी शिकायत या परिवेदना के निस्तारण में पूर्ण संवेदनशीलता दिखाए और प्राथमिकता के साथ उसे…