पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।

भारतीय संस्कृति परीक्षा का सफल आयोजन

रोहिड़ा के निकटवर्ती गाँव भारजा स्थित श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, भारजा में विद्या भारती राजस्थान के तत्वावधान में आज दिनांक 13 जनवरी 2025 (शनिवार) को भारतीय संस्कृति परीक्षा का सफल आयोजन विद्या मंदिर प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत के साधन्य में परीक्षा का हुआ आयोजन इस संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी विद्या मंदिर मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि भारतीय संस्कृति परीक्षा प्रमुख पोपट जी द्वारा परीक्षा संबंधित निर्देश दिए गए
इस परीक्षा में विद्यालय के आचार्य दीदी जी ने अनुशासन, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना के साथ सहभागिता की। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सभ्यता, संस्कृति, महापुरुषों, पर्व-त्योहारों, राष्ट्रभाव एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में सुव्यवस्थित व्यवस्था रही। आचार्यगण एवं व्यवस्थापक टीम द्वारा परीक्षा संचालन सुचारु रूप से किया गया। सभी ने समय पर उपस्थित होकर परीक्षा को गंभीरता एवं श्रद्धा भाव से पूर्ण किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसी परीक्षाएँ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, संस्कार विकास और राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने की दिशा में यह आयोजन एक सराहनीय पहल रही।

Share.
Leave A Reply