पिण्डवाडा (राजस्थान) :- भारत विकास परिषद पिण्ड्वाडा द्वारा काला मगरा, भुजेला, ड़ोलीफली एवं नवीन भावरी के राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आज ऊनी वस्त्र(स्वेटर) वितरित किये गये.
भारत विकास परिषद शाखा पिण्ड्वाडा के संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वेटर वितरण का निर्णय लिया जाकर कुल 1200 स्वेटर वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसी क्रम में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय काला मगरा(भारजा) के 30, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भुजेला (भारजा) के 38, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोलीफली (भीमाना) के 61 एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीन भावरी(सरुपगंज) के 52 कुल 181 विधार्थियो को ऊनी वस्त्र (स्वेटर) वितरित किये गये.
इस अवसर पर परिषद् के जसवन्त सिंह चौहान द्वारा स्वच्छता के प्रति विधार्थियों को जागरूक किया गया तथा परिषद के भेराराम कुम्हार द्वारा विधार्थियो को नियमित विधालय आने एंव गुरुजनो के मार्गदर्शन में नियमित शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान उनकी ख़ुशी बयां कर रही थी. सम्बंधित संस्था प्रधानों द्वारा इस नेक कार्य हेतु परिषद् की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी.
इस अवसर पर परिषद के शाखा अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, संयोजक सेवा गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, सुखराज खण्डेलवाल एंव विधालय के राजेश कुमार गौड़, वन्दना अग्रवाल, प्रकाश पुरोहित, थानाराम, कुसुम वैष्णव, अजयपाल सिंह, भागचन्द मीना, कुसुम राठौड़, महेंद्र सिंह राणावत, मोनिका सैनी, आकांक्षा चौधरी, रचना कुमारी, रामाराम, महबूब खान, लक्ष्मण लाल देवासी, सवाराम भील, महिपाल सिंह देवड़ा, हिना मेघवाल आदि द्वारा उपस्थित होकर विशेष सहयोग किया गया.

Share.
Leave A Reply