
तेलंगाना/ हैदराबाद,
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस नने 12-12-2025 और 13-12-2025 को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया, जिसमें कुल 460 चालकों को पकड़ा गया। इनमें से 350 दोपहिया वाहन चालक, 25 तीन पहिया वाहन चालक और 85 चार पहिया और अन्य वाहन चालक थे ।
यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था, और पकड़े गए चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, और इसके लिए 10 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
