
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
रोहिड़ा | विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा में शनिवार को सभी आचार्यों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन दिनांक 13.12.2025 को किया गया।
प्रसार-प्रचार प्रमुख श्री राकेश कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैतान सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। संस्कृति ज्ञान प्रमुख श्री मनीष कुमार टेलर ने परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन करवाया।
परीक्षा का उद्देश्य आचार्यों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया गया।

