
सिरोही, राजस्थान ।
सिरोही जिला मुख्यालय के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भंवरसिंह देवड़ा उथमन को निर्विरोध घोषित होने पर समाजसेवी गौभक्त सुरेश पुरोहित पाड़ीव की ओर से जिला मुख्यालय पर माला व तलवार भेटकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट मानसिंह देवड़ा,विक्रमसिंह देवड़ा,आनंद सुमन, गोविंद सैन,हुनरसिंह देवड़ा,पत्रकार राजेंद्र पुरोहित,भगवतसिंह मामावली, प्रदीप कलावंत,हिम्मत पुरोहित, गोविंद सलतरा,आदि गणमान्य मौजूद थे।

