
पिण्डवाड़ा, राजस्थान ।
श्री अनोपस्वामी महाराज के वार्षिकोत्सव में उमडा जन सैलाब
झाडोली ग्राम में अनोपस्वामी महाराज का वार्षिकोत्सव धुमधाम से सम्पन्न हुआ।
प्रातःकाल से पारम्परिक विधी विधान से दण्ड ध्वजारोहण कर सभी भक्तों ने सामुहिक पुजा अर्चना करके सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
मध्याह्न पश्चात आस पास के गाँवों से आये भाविकों ने विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया एवं विभिन्न मार्ग पर भक्तों द्वारा पालकी पुजन , स्वागत सत्कार पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा झाडोली के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः झुपडी परिसर में समापन विधिवत स्वागत सत्कार से महिला श्रृद्धालुओं द्धारा वातावरण भक्तिमय बना रहा। परिसर में भोजन प्रसादी के पश्चात भक्तिमय वन्दना व भजन कीर्तन कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा।
अध्यक्ष भंवरलाल माली ने बताया कि अनोपमण्डल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, गो संरक्षण व संवर्धन, जीव हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवं संरक्षण, अत्यधिक संख्या में पेड लगाने से ही वर्तमान के वातावरण में पृथ्वी को बचाने में प्रतिबद्ध हैं।
शोभायात्रा में छगनलाल रमेश सोलंकी, छोगाराम, मगनमाली , राजेन्द्र, फुसाराम,प्रकाश परलई, जयन्तिलाल लौहार, कालुराम,सीताराम, मोहनलाल,जोरसिंह रानी, गणेश नुन , छगन सेन, च्यवन ठाकुर,राजाराम व सभी भाविकगणों की उपस्थिति रही।
अन्ततः उपाध्यक्ष जगदीश माली ने सभी का आभार प्रकट किया।
