V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान /चौथमल ) *मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश से पाडीव गांव के चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश* मुंबई, 15 सितंबर 2024 – राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय से उप सचिव मनोज कुमार ने सिरोही जिला कलेक्टर को पाडीव गांव के चौराहे पर टांका बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नियमित जांच और परीक्षण कर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। यह निर्देश 4 सितंबर को जारी किया गया था और आज जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि पाडीव निवासी सुरेश पुखराजजी पुरोहित ने पहले ग्राम…
Author: admin
V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान) , वराडा के राजकीय विद्यालय में राजभाषा हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। वराडा विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की विद्यालय में राजभाषा हिंदी दिवस उत्सव प्रभारी लक्ष्मण कुमार घांची के दिशा निर्देशन व प्राध्यापक मोहम्मद रफीक के सहयोग से समारोह पूर्वक मनाया गया,इस पर अवसर पर विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने श्रुतिलेख,हिन्दी प्रश्नोत्तरी,कविता व भाषण के माध्यम से हिंदी की विकास यात्रा एवं आज के परिपेक्ष्य में हिंदी की आवश्यकता के बारे में अपने विचार प्रकट किये जिसमें प्रियांसी कुमारी ने प्रथम,झीनल कुमारी ने द्वितीय व यशपाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त…
V24 NEWS CHANNEL (रोहिड़ा/सरूपगंज) , सिरोही, राजस्थान । विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14.09.2024 को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रोहिड़ा के प्रधानाचार्य शैतान सिंह के निर्देशन में हिंदी दिवस पर विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बौद्धिक प्रमुख ,संस्कृति ज्ञान प्रमुख एवं सभी आचार्यगणों की देखरेख में शिशु वर्ग,बाल वर्ग किशोर वर्ग के भैया बहिन की निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई।
V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) , सिरोही, राजस्थान । (किशनलाल) , नारी उत्कर्ष संस्था द्वारा चल रहे सीनियर सिटिज़न्स ग्रुप की महिलाऑ को सुंधा माता और नन्द गाँव के दर्शन का आयोजन किया गया । इस तरह के आयोजन से हमारी बुजुर्ग़ माताओ के साथ समय बिताने का अवसर मिला ।संस्था समय समय पे इस तरह के आयोजन करती है ।संस्था सचिव विभा शोत्रीय,सुधा सिंगल,माया अग्रवाल ,अंजु अग्रवाल,लीला परमार,मीरा कँवर,मीनाक्षी अग्रवाल ,ललिता टाँक,ज्योत्सना देसाई साथ रहे ।
V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) , सिरोही, राजस्थान । (किशनलाल) , तीन दिवसीय चर्मरोग जाँच एवं परामर्श शिविर का संपन दिल्ली से आये वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस सी तिवारी ने दिया निशुल्क परामर्श . 14-09-2024/ माउंट आबू। ब्रह्माकुमारिज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल में नि:शुल्क चर्मरोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन माउंट आबू शहर में किया गया। दिल्ली से आये वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. सी. तिवारी द्वारा 98 स्थानीय मरीजों ने लाभ लिया | इसमें दाद, खाज, खुजली, मुहाँसे, फोड़ा – फुंसी, छाल रोग सोरियासिस, गंजापन एवं अन्य चमड़ी के रोगों से ग्रस्त मरीजों की जाँच…
V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) , सिरोही, राजस्थान । देवझुलनी एकादशी पर पिण्डवाड़ा मे विभिन्न मन्दिरो से गाजे बाजे के साथ निकाली गई भगवान की पालकी , नगर वासियो ने काफी उत्साह के साथ हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की के जयकारे के पालकी शोभायात्रा मे भाग लिया। रिपोर्टर-भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा , पिण्डवाड़ा – नगर में देवझुलनी एकादशी पर,लक्ष्मीनारायण मन्दिर, सुर्यनारायण मंदिर,द्वारकाधीश मन्दिर, केशव भगवान मन्दिर,महालक्ष्मी मन्दिर, राम मन्दिर,गदाधर हनुमान मन्दिर,सरीया देवी मन्दिर,सेनजी महाराज मन्दिर,से भगवान की पालकी बडे ही धुमधाम से निकाली गई । शाम को मन्दिर से नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए भगवान की पालकी मंदिरो से…
V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) , सिरोही, राजस्थान। कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाड़ा . विद्यालय में आज हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया|* संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि विद्यालय के दोनों खंडों में हिंदी दिवस पर गीतों और कविताओं की बहार रही | प्राथमिक खंड में मुख्य शिक्षक प्रकाश पूरी और मुख्य भाग में गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली के संचालन में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया | विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं और कहानियों आदि के आधार पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दी | इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षक वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार…
V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) , सिरोही, राजस्थान । संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया का दबदबा ।* * आज आदर्श विद्या मंदिर नांदिया में हिंदी दिवस के उपलक्ष में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे सुलेख ,श्रुतलेख,कहानी लेखन,निबंध लेखन,चित्रकला,एकल गीत का आयोजन हुआ । इस अवसर पर संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे भैया बहिनों (खुशाल सिंह ,हर्षित,अभिमन्यु, आयुषा,मनीषा) को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश जी भाटी ने इस दिवस पर हिंदी भाषा की प्राचीनता, विकास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आचार्य शैलेष देवासी,लक्ष्मण सेन, दरजाराम,नारायण माली,अशोक…
V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) , सिरोही, राजस्थान । आगामी त्योहारो को लेकर पुलिस थाना पिण्डवाड़ा मे सीएलजी की बैठक आयोजित। V24न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा पिण्डवाड़ा – 13 सितम्बर शुक्रवार को पुलिस थाना पिण्डवाड़ा मे सीएलजी की बैठक थाना परिसर मे वृताधिकारी वृत पिण्डवाड़ा भंवरलाल चौधरी, तहसीलदार पिण्डवाड़ा मोहनलाल सियाग एवं थानाअधिकारी जगदीश सिंह पुलिस थाना पिण्डवाड़ा द्वारा आगामी त्योहार देवझुलनी एकादशी, बारहवफात,एवं अनंतचतुर्दर्शी गणेश विसर्जन को लेकर थाना परिसर मे सीएलजी सदस्यो की एवं गणमान्यो की बैठक लि गई, बैठक मे आगामी त्योहार 14 सितम्बर को देवझुलनी एकादशी,16 सितम्बर को बारहवफात एवं 17 सितम्बर को अनंतचतुर्दर्शी गणेश विसर्जन को आपसी…
V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू, सिरोही राजस्थान), किशनलाल , आयुक्त शिव पाल सिंह राजपुरोहित के निर्देश की पालना में पालिका टीम द्वारा रोज कॉटेज में स्वीकृति के विपरीत रूम पर rcc भरी गई थी जिसे पालिका की jcb की सहायता से हटाया गया । साथ ही पांडव भवन के पीछे दिव्य भवन के सामने कृष्णा हॉस्टल में बिना स्वीकृति के भवन के ऊपर दीवार बनाई जाकर कमरों का निर्माण करने की तैयारी हो रही थी जिसे हटाया गया । पालिका टीम में सफाई निरीक्षक श्याम जनवा परवीन राजपुरोहित जमादार तरुण कुमार मय पालिका सफाई कर्मियों की टीम उपस्थित रहीं l