V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान) ,

वराडा के राजकीय विद्यालय में राजभाषा हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

वराडा विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की विद्यालय में राजभाषा हिंदी दिवस उत्सव प्रभारी लक्ष्मण कुमार घांची के दिशा निर्देशन व प्राध्यापक मोहम्मद रफीक के सहयोग से समारोह पूर्वक मनाया गया,इस पर अवसर पर विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने श्रुतिलेख,हिन्दी प्रश्नोत्तरी,कविता व भाषण के माध्यम से हिंदी की विकास यात्रा एवं आज के परिपेक्ष्य में हिंदी की आवश्यकता के बारे में अपने विचार प्रकट किये जिसमें प्रियांसी कुमारी ने प्रथम,झीनल कुमारी ने द्वितीय व यशपाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,इन सभी को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया मनीष माली,हीनल सुथार,खुशबू लखारा,टीना कुमारी,रिंका कुमारी भी सराहनीय प्रस्तुति दी,इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार,प्राध्यापक गोवाराम मेघवाल,रमेश कुमार,जोगेंद्र कुमार,बीएल मूंगिया,उमेश कुमार,महेन्द्र सिंह,दीपक खत्री,पूजा कुमारी व प्रियंका सन्त ।

Share.
Leave A Reply