V24 NEWS CHANNEL ( जावाल / सिरोही ) ,

महंत श्री करणगिरिजी महाराज के 26वें चातुर्मास पर हुआ भव्य जागरण महोत्सव

सिरोही, राजस्थान।

ओड़ा स्थित श्री विक्रेश्वर महादेव मंदिर में महंत श्री करणगिरिजी महाराज के 26वें चातुर्मास के उपलक्ष्य में भव्य प्रसादी व जागरण महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों और भक्तजनों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भाद्रपद सुदी 13 (तेरस) सोमवार को दोपहर 11 बजे हुई, जिसमें महाप्रसादी का आयोजन किया गया। समस्त उपस्थित भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण कर महंत श्री करणगिरिजी महाराज के सानिध्य व दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन चढ़ावे और मंदिर श्रृंगार के विशेष कार्यक्रम भी दिनभर चलते रहे। शाम होते ही भक्तों का उत्साह और भी बढ़ गया और रात्रि 9 बजे से भव्य जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।गुरु अनुकम्पा से सम्पन्न इस जागरण में भक्तों ने भजनों की अमृतवाणी के माध्यम से भक्ति की अद्भुत रसधारा बहाई। जागरण की संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। महंत श्री करणगिरिजी महाराज की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चाँद लगा दिए। जागरण महोत्सव में ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री गिरीधरगिरिजी महाराज और श्री 1008 श्री रामानन्द ब्रह्मचारीजी महाराज की पावन स्मृति का भी वंदन किया गया। इस महोत्सव के लाभार्थी राजपुरोहित मगनलाल सदाजी केलाशनगर, नागर मांगीलाल हिन्दुजी मांडाणी व अशोक कुमार पुत्र स्व:मगनलाल पुरोहित निवासी मण्डवारिया रहे। आयोजन को सफल बनाने में समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। मंदिर के पुजारी और समिति सदस्यों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संत महात्माओ मे तीर्थंगिरी महाराज,ललितगिरी महाराज,श्रवणपूरीजी महाराज,कैलाशगिरी महाराज,प्रेम भारती महाराज,त्रिवेणीगिरी महाराज,गणपतगिरी महाराज,संतोषगिरी महाराज,केवलगिरी महाराज समेत हजारों पुरुषो व महिलाओ ने चातुर्मास महोत्सव मे शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share.
Leave A Reply