V24 NEWS CHANNEL (जावाल /मोहन देशप्रेमी) ,

सिरोही, राजस्थान ।

*श्री विकेश्वर महादेव वार्षिक मेले में उमड़ा जन सैलाब*

*जावाल*- निकटवर्ती ओड़ा बांध के पास स्थित श्री विकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति महंत श्री करणगिरी महाराज का चौमासा पूर्णाहूती के शुभ अवसर पर महाप्रसादी एवं जागरण का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर अल सवेरे से ही पंडित सुरेश गोटू महाराज के सानिध्य में विधि विधान व वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों एवं फुलहारों से दुल्हन की तरह सजाया गया। भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। सवेरें से ही दर्शनाथीयो का आना शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। दर्शनार्थीयों ने भोले बाबा के दरबार में पहुंचकर मत्था टेक कर सुख, समृद्धि व खुशहाली की मन्नत मांगी तथा मंहत करणगिरी महाराज से आर्शिवाद प्राप्त लिया। मेले में ओड़ा,गोल,जावाल,कालन्द्री, पाड़ीव,उड़, कैलाशनगर मण्डवाडा,मणोंरा,मण्डवारीया, देलदर, वराड़ा चांदणा, भेटाला, सियाणा, भीनमाल, समेत दर्जनों गांवों से सैकड़ो की संख्या में भक्तजनों नें महाप्रसादी ग्रहण करने का लाभ प्राप्त किया। मेले की व्यवस्था ओड़ा के ग्रामवासीयों व भक्तजनों ने सभालनें में सहयोग दिया। इस अवसर पर महाप्रसादी के लाभार्थी राजपुरोहित मगनलाल सदाजी कैलाशनगर, हवन चढ़ावा- नागर मांगीलाल हिन्दुजी मांडाणी, मंदिर श्रृंगार- राजपुरोहित अशोक कुमार मगनजी मण्डवारीया वालों ने लाभ लेकर पुण्य कमाया है।

इस अवसर पर सन्यास आश्रम के ट्रस्टी दलपतसिंह देवड़ा, सवाराम माली, केराराम चौधरी, खंगाराराम चौधरी, छ्गनलाल वैष्णव ओड़ा, नारायणलाल रावल केर, मोहनभाई देशप्रेमी, गोविंद पुरोहित मण्डवारीया, भवरलाल पुरोहित, रणजीतसिंह, देवराज कनेरीया, हरीष नागर समेत बडी संख्या में ट्रस्टी व भक्तजन उपस्थित थे। *इन संत-महात्माओं का सानिध्य रहा* महंत तीर्थगिरी महाराज मंडवारिया, कैलाशगिरी महाराज मालीपुरा, प्रेमभारती महाराज सगालीया, लहरभारती महाराज सिरोही, शेरगिरी महाराज, केवलगिरी महाराज, सत्यानंदगिरी महाराज, श्रवणपुरी महाराज, पूनमगिरी महाराज कैलाशनगर, लहेरपुरी महाराज, रूपपुरी महाराज वीर झाडोली, ललितगिरी महाराज सुंधा माताजी, गणपतगिरी महाराज मनोरा, निरंजनपुरी महाराज थांवला, त्रिवेणीगिरी महाराज जावाल, बाईराम निर्मलागिरी गोल, अमरगिरी महाराज चांदणा, संतोषगिरी महाराज ओड़ा बांध, बाईराम अन्नपूर्णागिरी ओड़ा बांध, दिवाकरगिरी बरली पाड़ीव समेत बड़ी संख्या में संत महात्मा का सानिध्य रहा। सन्यास आश्रम कमेटी की ओर से संत-महात्माओं को फुलहार पहनाकर, चादर ओढ़ाकर भेट देकर स्वागत किया गया।

*भजन संध्या में झूमें श्रद्धालू*

रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन कलाकार भंवरलाल पुरोहित जावाल एंड पार्टी ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

Share.
Leave A Reply