V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान) ,

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पिंडवाडा के चुनाव परबत सिंह देवड़ा चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक भगवान सिंह महावर की देखरेख में सम्पन्न हुए।

चुनाव में नारायण लाल पुरोहित अध्यक्ष,मगन लाल प्रजापत वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नाथूराम गरासिया उपाध्यक्ष, मधु श्रीमाली उपाध्यक्ष (महिला), भूपेंद्र पुरोहित मंत्री, रश्मि मीणा महिला मंत्री, बाबु लाल माली कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह देवड़ा सभाध्यक्ष,परबत सिंह राठौड़ व जसवंत सिंह चौहान उप सभाध्यक्ष इसी क्रम में गवरी शंकर कुम्हार, भगवत सिंह देवड़ा, अमृत लाल पुरोहित, प्रताप राम प्रजापत, नरेशचंद्र पुरोहित प्रधानाचार्य, अर्जुन सिंह देवड़ा, विक्रम कुमार गर्ग सदस्य निर्वाचित हुए। उपशाखा चुनाव के अवसर पर जिला संरक्षक मनमोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय हमेशा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित व एकनिष्ठता के साथ वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से कार्य करता है। जिला मंत्री डूंगर सिंह देवड़ा के सान्निध्य सहित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। साथ ही परम श्रद्धेय जयदेव जी पाठक की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगठन में उनके पावन योगदान सहित मार्गदर्शन और जीवनी को याद किया गया।

Share.
Leave A Reply