V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा) , सिरोही, राजस्थान । *दो दिवसीय सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन* पिंडवाड़ा : पिंडवाड़ा के समीप कांटल गांव में दो दिवसीय सर्व समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में गांव के युवाओं का उद्देश्य आज के समय में मोबाइल गेम में आदत को छोड़, दीपावली के मौके पर स्नेहमिलन व खेल के माध्यम से भाईचारा को बढ़ाना था। इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गांव के अलग-अलग समाज से कुल 12 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान प्रथम दिन राजपूताना चैलेंज (कप्तान उत्तम सिंह भाटी)…
Author: admin
V24 NEWS CHANNEL (सरूपगंज) , भारजा/ रोहिड़ा, रोहिड़ा के समीपवर्ती गांव भारजा के आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह के द्वारा विद्यालय में एक कमरा बनाने हेतु 2.50 लाख रु. का चेक भेंट किया। विद्यालय मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमान प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत के साधन्य में भामाशाह श्री मान पिंकेश शाह द्वारा विधालय भवन में एक कमरा बनाने हेतु 2.50 लाख रुपए राशि का चेक आदर्श विद्या मंदिर भारजा के सह कोषाध्यक्ष श्री मान कसनाराम जी देवासी को सुपर्द किया । विद्यालय परिवार भामाशाह का बहुत बहुत आभार प्रकट करता है।
V24 NEWS CHANNEL ; माउंट आबू ,सिरोही / राजस्थान । राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय आबू पर्वत प्रभारी डॉक्टर कांतिलाल माली को राजस्थान राज्य सरकार द्वारा श्रेष्ठ कार्य किए जाने पर राज्य स्तरीय धनवंतरी जयंती एवं नवम आयुर्वेद दिवस समारोह दिनांक 29 अक्टूबर 2024 राज्य सरकार राजस्थान जयपुर द्वारा प्रशंसनीय कार्य एवं कुशल कार्य निष्पादन हेतु प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया गया
V24 NEWS CHANNEL ( किशनलाल) , माउंट आबू, सिरोही/ राजस्थान । *केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति का आयोजन* पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, डीआईजी आंतरिक सुरक्षा अकादमी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आबू पर्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष महोदय ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं सभी आवश्यक बुनियादी एवं संरचनात्मक जरूरतों को पूरा करने का निर्देश दिया। प्रबंधन समिति सचिव एवं विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों एवं…
V24 NEWS CHANNEL , *जाति आधारित जनगणना , संख्या के अनुपात हिस्सेदारी एवं ईवीएम सहित 9 मुद्दों पर भारत बंद का दिया ज्ञापन* सिरोही / राजस्थान, (चौथमल सूर्याल) , राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के संयुक्त तत्वावधान में भारत भर में 31 राज्यों में आंदोलन एवं भारत बंद को लेकर सिरोही जिला कलेक्टर महोदया अल्पा चौधरी को दिया ज्ञापन ।प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा दशरथ सिंह आढ़ा, एवं बहुजन क्रांति मोर्चा जिला संयोजक एडवोकेट सुंदरलाल मौसलपुरिया ने 9 मुद्दों पर लेकर भारत बंद तीन…
V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू) , रिपोर्ट किशनलाल, सिरोही,राजस्थान। *केंद्रीय विद्यालय में युवा संसद का आयोजन* पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आबूपर्वत में विद्यालय स्तर पर बच्चों द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन मानविकी संकाय प्रभारी कुमार आनंद अंबुज एवं मधु चारण के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आबूपर्वत की प्राचार्या सरिता सांखला के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ की अध्यक्षता मे किया गया| कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि प्राचार्या सरिता सांखला ने बताया कि हमारी संसद देश की भाषा, सभ्यता, संस्कृति को प्रतिबिंबित करती है। यह…
V24 NEWS CHANNEL , हैदराबाद/तेलंगाना , हैदराबाद पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि यह 28 नवंबर की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीं इस दौरान धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं रहेगी। शहर में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। हैदराबाद पुलिस ने 28 नवंबर तक किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना और जनसभा के आयोजन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी. वी. आनंद की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश में…
V24 NEWS CHANNEL , (वी 24 न्यूज चैनल नेटवर्क) नई दिल्ली । भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C), गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराधियों द्वारा अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘mule’ बैंक खातों का उपयोग कर बनाए गए उन गैर-कानूनी पेमेंट गेटवे के खिलाफ़ अलर्ट जारी किया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त हैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय, साइबर सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है गुजरात पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा हाल ही में की…
V24 NEWS CHANNEL , सिरोही, राजस्थान। (V24 न्यूज चैनल नेटवर्क) , आबूरोड़ शहर की सदर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के कोचिंग सेंटर का खुलासा किया है। सिरोही पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए ऑनलाइन ठगी सिखा रहे कोचिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया । पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड गुजरात के अहमदाबाद के और राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के हैं. मौके से 8 ट्रेनी को गिरफ्तार किया गया है और मास्टरमाइंड फरार हैं । सदर थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि थाना क्षेत्र के न्यू टाऊन के…
V24 NEWS CHANNEL , (V24 न्यूज चैनल नेटवर्क ) , सिरोही, राजस्थान । सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के मोरस पुलिस चौकी प्रभारी ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे एक कार का फिल्मी स्टाईल में पीछा कर 100 किलो डोडा पोस्त जब्त किया. पुलिस को पीछे देख कार ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया. अब पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है। राजस्थान की सिरोही पुलिस का माफियाओं और तस्करों पर एक्शन जारी है। राजस्थान की सिरोही पुलिस ने एक तेज रफ्तार कार का पीछा कर 100 किलो डोडा पोस्त जब्त किया जबकि कार ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भाग गया ।…