सिरोही / राजस्थान । सेंटपॉल्स सिरोही की छात्राओं का राष्ट्र स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चयन । विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा जोधपुर के उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में स्थानीय सेंट पॉल्स सीनीयर सेकेंडरी स्कूल की दो बालिकाओं के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका राष्ट्रीय स्तर की मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में चयन हुआ है।विद्यालय के प्राचार्य फादर जोमी ने बताया कि विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के द्वारा पहले क्षेत्रीय स्तर पर जोधपुर में विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें सेंट पॉल्स स्कूल…
Author: admin
सिरोही , राजस्थान । नेता प्रतिपक्ष कटारिया रहेंगे सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर । भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया दिनाक 10 दिसंबर शनिवार को सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा प्रदेश व्यापी कार्यक्रम जन आक्रोश यात्रा को लेकर कटारिया शनिवार को सुबह 10 बजे उदयपुर से प्रस्थान होकर सिरोही जिले में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।पुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार के…
सिरोही, राजस्थान। रिपोर्ट हरीश दवे , कार्तिक भील प्रकरण के धरनार्थी उठकर चले गए । जिला मुख्यालय के सरूपविलास परिसर रोजगार कार्यालय के सामने पिछले 8 दिन से मुआवजे ,भूखण्ड का पट्टा दिलवाने, मारपीट में शामिल अन्य 6 लोगो को गिरफ्तार करने ,मृतक कार्तिक भील के परिजनों को नोकरी देने व गिरफ्तारी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग को लेकर सिरोही कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विभिन्न संस्थाओं के लोग आज 8 वे दिन बिना किसी समझौते के अपने आप धरने से उठ कर चले गए । इन धरनार्थियों के साथ इस अवधि में एडमिनिस्ट्रेशन के…
सिरोही, राजस्थान । हरिश दवे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात की प्रचंड जीत का विजय उत्सव मनाया । सिरोही के सरजावाव दरवाजा में जमकर की आतिशबाजी, मुंह मीठा कराया और झूमे कार्यकर्ता । सिरोही(हरीश दवे) पड़ोसी प्रदेश गुजरात विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल और जन-जन के भरोसे की विजय बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नीतियों की तारीफ करते हुए जमकर नारेबाजी की और खुशियां जाहिर की।गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया…
माउंट आबू, सिरोही /राजस्थान । रिपोर्ट किशन दहिया, माउंट आबू में अवैध निर्माण पर प्रशासन का चला पीला पंजा । अधर देवी तिराहे के नजदीक चल रही है कार्यवाही , अवैध रूप से तीन कमरों का हुआ था निर्माण , मौके पर अवैध निर्माण तोड़ने की चल रही है कार्यवाही, उपखंड अधिकारी राहुल जैन के निर्देश पर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में चल रही है कार्रवाई, स्टोर शाखा प्रभारी राज किशोर शर्मा जमादार तरुण एवं ओम प्रकाश दे रहे हैं कार्रवाई को अंजाम, देर रात को प्रशासन ने अवैध निर्माण सामग्री को जब्त करने की कार्यवाही के…
सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे) केशोरायपाटन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करने कोंग्रेसी ,हुए एकजुट। कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के प्रदेश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में 12 दिसम्बर को केशोरायपाटन में शामिल होने के लिए सिरोही जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने इस यात्रा को लेकर बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओ,पदाधिकारियो से चर्चा की । कांग्रेस जिला प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिये शिवगंज, सिरोही, अनादरा, मंडार, रेवदर,पिण्डवाड़ा, सरूपगंज, माउंट आबू,आबूरोड,आंकराभटटा (तलेटी)…
कालंद्री/सिरोही(हरीश दवे) विधायक लोढा ने किया कालंद्री की ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण । ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने किया समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने बताया कि आज विधायक द्वारा यूरिया, डीएपी के गोदाम को देखकर जानकारी ली साथ व्यवस्थापक जयंतीलाल प्रजापत से बैंक व कृषक लोन के बारे में विस्तृत जानकारी ली ।इस मौके पर समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शैतान सिंह एवम सदस्य मंचाराम द्वारा विधायक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, प्रकाश प्रजापति,पुनीत अग्रवाल,प्रवीण पुरोहित,कालूराम मेघवाल,कांतिलाल लोहार, चैनाराम प्रजापत,गोविंद लखारा,नटवर सिंह,महेंद्र सिंह,नरेंद्र…
सिरोही , राजस्थान । स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत शुरू होगा जिला रोजगार सृजन केंद्र । स्वावलम्बी भारत अभियान , सिरोही जिला समिति की बैठक दिनांक 7 दिसम्बर को आदर्श शिक्षा समिति सभागार में जिला समन्वयक दिनेश बिंदल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला सह समन्वयक राकेश पुरोहित जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह सयोजक जयगोपाल पुरोहित ने बताया कि विगत 1 वर्ष से देश मे बेरोजगारी की समस्या के समाधान हेतु युवाओ को मार्गदर्शन व सहयोग देने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से स्वावलंबी भारत अभियान समिति के माध्यम से कार्य…
शिवगंज(हरीश दवे) चोटिला भागली व रोवाडा का गोलिया के प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत । मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा की ओर से क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं दूरस्थ गांवों के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करवाने को लेकर किए जा रहे प्रयासों के तहत राज्य सरकार ने शिवगंज उपखंड के चोटिला भागली एवं रोवाडा का गोलिया के प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया है।जानकारी के अनुसार विधायक संयम लोढ़ा की ओर से विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही शिक्षा को बढावा देने के लिए विधानसभा क्षेत्र के कई विद्यालयों को…
माउंट आबू , दिनांक 7 दिसंबर 2022 रिपोर्ट किशन दहिया, प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा चलाएं जा रहे इस महा अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका मंडल आबू पर्वत कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा द्वारा पांच लोगों को भूमि के पट्टे वितरित किए गए । अभी तक कुल 200 लोगों को पट्टे वितरित किए जा चुके हैं नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा का कहना है कि हमारा यह टारगेट 500 लोगों तक पट्टे वितरित किए जाने का है। कई सालों से लोग अपनी भूमि के पट्टे के लिए कार्यालय के…