सिरोही , राजस्थान ।
नेता प्रतिपक्ष कटारिया रहेंगे सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर ।
भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया दिनाक 10 दिसंबर शनिवार को सिरोही जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा प्रदेश व्यापी कार्यक्रम जन आक्रोश यात्रा को लेकर कटारिया शनिवार को सुबह 10 बजे उदयपुर से प्रस्थान होकर सिरोही जिले में भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे।पुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार के शासन में जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी से हर वर्ग प्रताड़ित है।कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ जो वादे किए थे वो वादे नही निभाये। जैसे किसानों का कर्जमाफी, बेरोजगारो को नोकरियां जैसे कई वादे कर सरकार बनाई थी जो आजतक पूरे नही किये है। जनता अब कोंग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मानस बना चुकी है।
