कालंद्री/सिरोही
(हरीश दवे)
विधायक लोढा ने किया कालंद्री की ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण ।
ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने किया समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने बताया कि आज विधायक द्वारा यूरिया, डीएपी के गोदाम को देखकर जानकारी ली साथ व्यवस्थापक जयंतीलाल प्रजापत से बैंक व कृषक लोन के बारे में विस्तृत जानकारी ली ।इस मौके पर समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शैतान सिंह एवम सदस्य मंचाराम द्वारा विधायक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, प्रकाश प्रजापति,पुनीत अग्रवाल,प्रवीण पुरोहित,कालूराम मेघवाल,कांतिलाल लोहार, चैनाराम प्रजापत,गोविंद लखारा,नटवर सिंह,महेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,श्रवण सिंह, सवाराम प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
