सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे)

केशोरायपाटन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करने कोंग्रेसी ,हुए एकजुट।

कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के प्रदेश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में 12 दिसम्बर को केशोरायपाटन में शामिल होने के लिए सिरोही जिले से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने इस यात्रा को लेकर बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओ,पदाधिकारियो से चर्चा की । कांग्रेस जिला प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिये शिवगंज, सिरोही, अनादरा, मंडार, रेवदर,पिण्डवाड़ा, सरूपगंज, माउंट आबू,आबूरोड,आंकराभटटा (तलेटी) स्थानों से 11 दिसम्बर को अल सुबह सिरोही से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक सेवा के कार्य से जुडे हुए तथा स्वयं सेवीसंस्थाओं के पदाधिकारी, महिला-पुरुष बसों व अपने अपने वाहनों से रवाना होगें। वर्मा ने बताया कि जिले से करीब (1500) पन्द्रह सो से अधिक कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेगे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने बताया कि भारत जोडो यात्रा का आमलोगेा द्वारा भरपुर समर्थन मिल रहा है उन्होने बताया कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और दहशत के हालात है। राहुल गांधी भारत जोड़ो के संकल्प को लेकर इस माहोल केा दूर करने के लिये कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगें आर्य ने भारत जोड़ों यात्रा में जिले से अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिये व्यक्तिगत एवं दूरभाष से जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम ईकाई के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया। उन्होने पार्टी जन प्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिपों, नगरीय निकाय के पार्षदों, पार्षड उम्मीदवारों जिला परिषद – पंचायत समिति सदस्यो से आव्हान किया कि वे सभी इस यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के इस संकल्प में अपना योगदान दे। आर्य ने जिला संगठन महामंत्री जैसाराम मेघवाल को सिरोही ब्लॉक एवं विजय सिंह देवड़ा को शिवगंज में कार्यकर्ताओं से बात चीत की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल,महासचिव अचलसिंह बालिया,पिण्डवाडा नगर अध्यक्ष सुरेश रावल,सिरोही बलॉक प्रभारी मोहन सीरवी,नरेन्द्रसिंह,लल्लूभाई रावल,प्रवक्ता परबतसिंह काबा,विजयसिंह उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply