सिरोही, राजस्थान ।
हरिश दवे,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात की प्रचंड जीत का विजय उत्सव मनाया ।
सिरोही के सरजावाव दरवाजा में जमकर की आतिशबाजी, मुंह मीठा कराया और झूमे कार्यकर्ता ।
सिरोही(हरीश दवे)
पड़ोसी प्रदेश गुजरात विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल और जन-जन के भरोसे की विजय बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नीतियों की तारीफ करते हुए जमकर नारेबाजी की और खुशियां जाहिर की।गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और जिला मुख्यालय के सरजवाव दरवाजा में दोपहर को भाजपा नगर मंडल सिरोही के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए पटाखे फोड़कर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत का नया कीर्तिमान रचा है यह पार्टी की नीतियों में जनता के अटूट विश्वास के प्रति 27 सालो की अनवरत यात्रा के साथ ऐतिहासिक जीत है। पुरोहित कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा और कांग्रेस के कुशासन को जनता करारा जवाब देगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि आज देश में विकास का पर्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गए हैं यह परिणाम देश की राजनीति का स्वर्णिम अध्याय है। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने गुजरात की जीत को पीएम मोदी के विकास मॉडल की जीत बताया।
नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने कहा कि गुजरात की जीत भाजपा नेतृत्व की कुशल रणनीति व सभी के परिश्रम का परिणाम है। सिरोही प्रधान हसमुख मेघवाल ने कहा कि गुजरात के मतदाताओं ने राष्ट्रवाद और देशप्रेम का झंडा सदैव ऊपर रखा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते हुए मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। सभी ने कहा की “यह सत्ता नहीं, विश्वास और संबंधों का चुनाव था”विपक्ष ने गुजरात को, गुजरात के लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।गुजरात की जनता का मोदीजी के प्रति विश्वास और रिश्तों की मज़बूत बुनियाद ने विपक्ष को कही का नहीं छोड़ा। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया प्रभारी गांधीनगर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी प्रभारी पालनपुर ने गुजरात चुनाव की ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी के विकास मॉडल व विकास के गुजरात मॉडल में जनता के जीते विश्वास को मतदादाताओ के विश्वास व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ व आम जनता की जीत है उन्होंने सभी को बधाइयां दी।
भाजपा की जीत के विजय उत्सव के मौके पर जिला महामंत्री जयसिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, महिपाल चारण, नगर महामंत्री विजय पटेल, गणपतसिंह राठौड़, अरुण ओझा, हेमंत पुरोहित, महेंद्र माली, श्रीमती मणिदेवी माली, पार्षद प्रवीण राठौड़, दमयंती डाबी, ललित प्रजापत, चिराग रावल, अमराराम प्रजापत, कपूराराम पटेल, रणछोड़ प्रजापत, गोविंद सैनी, रमजान खान, हार्दिक देवासी, जितेंद्र गर्ग,दाऊसिंह, गौरव काशिबा, माणकचंद सोनी, जितेंद्र खत्री, शैतानसिंह परमार, इंदरसिंह मकवाना, सुनील गुप्ता, बाबूसिंह, रामेश्वर कंसारा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
