राजीव नगर आवासीय योजना बनी विषधर साँप का पिटारा।। 23 नवम्बर 2022 को कोंग्रेस बोर्ड ने की 1988-89 की योजना निरस्त, एससी कानून का सरंक्षण होने पर लोक सेवको पर गिर सकती गाज, मुख्य सचिव ने परिवाद पर की कार्यवाही शुरू। सिरोही(हरीश दवे)- सुरसा की जीभ की तरह से लंबी हो रही राजीव नगर योजना के गड़बड़ झाले को मौजूदा प्रदेश की गहलोत सरकार भी निवारण नही कर सकी और राजीव नगर की भूमि के एससी खातेदार धारक और नगर परिषद की राजीव नगर योजना के आवेदक अपने हकों के लिए सुनवाई के अभाव में तड़फे रहे है। जहां मौजूदा…
Author: admin
जिले की आशा सहयोगिनी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरूपविलास पर किया प्रदर्शन । जिला कलेक्टर डॉ भवरलाल ने आशा सहयोगिनियों की सुनी वेदना,सीएमएचओ को दिए निर्देश । सिरोही(हरीश दवे)- राजस्थान प्रदेश आशा सहयोगिनी, कर्मचारी संघ सिरोही जिले की आशा सहयोगिनीयों ने 10 हजार रूपये मानदेय करने व एएनएम का दर्जा दिलाने ग्रामीण क्षैत्रो में नेट व्यवस्था खराब होनेे से ऑन लाईन कार्य में दिक्कतो के अलावा अपनी मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर रामझरोखा मैदान से सरूपविलास तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री तथा निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन संघ के प्रतिनिधि मण्ड़ल ने जिला…
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजन 350 पंजीकृत, 35 नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित । सिरोही, (हरीश दवे) – राजकुंवर प्रकाश चंद्र अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट सिरोही के तत्वावधान में श्री अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान अग्रवाल छात्रावास सिरोही में विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड के तत्वावधान में किया गया। प्रातः काल भगवान अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण मुख्य ट्रस्टी गजेंद्र एवं प्रमिला अग्रवाल द्वारा कर शुभारंभ किया गया। डॉक्टर मांगीलाल एवं उनकी टीम द्वारा सेवा भावना के साथ सिरोही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 350 लोगों का पंजीयन कर जांच की। तत्पश्चात…
माउंट आबू /सिरोही नारी उत्कर्ष संस्था ने कड़ाके की सर्दी के बीच लोगो को ऊनी वस्त्र किए वितरित । माउंट आबू में इन दिनों जहां सर्द हवाओं का दौर शुरू हो चुका है और प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन में शीतलहर के चलते यहां आज 28 वर्षों का भी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ा है ऐसे में इस कड़ाके की सर्दी को लेकर नारी उत्कर्ष संस्था की अध्यक्ष विराज देसाई ने एक सराहनीय कार्य किया जहां आज 6 जनवरी शुक्रवार को माली कॉलोनी में जरूरतमंद परिवार के लोगों को गर्म कंबले एवं खाद्य सामग्री निशुल्क बांटी गई वही लोगों ने ऊनी…
स्कूली बच्चो का रहेगा 6 व 7 जनवरी को अवकाश । सिरोही(हरीश दवे) – जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने एक आदेश जारी कर बताया कि अत्यधिक सर्दी को ध्यान मे रखते हुए एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवी तक अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों के लिए 06 व 07 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है, साथ ही आबूपर्वत क्षेत्र के कक्षा नवी से बारहवी तक के विद्यालयों में भी उक्त तिथियों को अवकाश घोषित किया जाता है। परन्तु विद्यालयों के समस्त शिक्षक/कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित…
सिरोही /राजस्थान । जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। शीतलहर ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की है। आबू पर्वत पर पारा जमाव बिंद को छू रहा है। ओस की बंूदे बर्फ में बदल रही है। यहां रात से ही कोहरे की चादर छाई हुई है। कोहरे के चलते सूर्य भगवान के दर्शन होने देरी हो रही हैैैैै। हालांकि अधिक ठंड और कोहरे के चलते किसान खुश है किसानों का कहना है कोहरे से फसल को फायदा होगा। तापमान में गिरावट होने से बुजुर्गों और बच्चों चुभने वाली…
अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन द्वारा आबूरोड गोशाला में 3100 किलो गुड गोमाता को अर्पण। सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन के द्वारा आज आबु रोड गौशाला में 3100 किग्रा गुड़ गौमाता को अर्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार अमीरगढ़ विक्रम रावल, उपतहसीलदार अमीरगढ़ प्रवीण गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सागर मल अग्रवाल, रामेश्वर लाल अग्रवाल, शंभू लाल अग्रवाल, अजय कुमार जैन , मदन लाल अग्रवाल के विशिष्ठ आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समस्त अतिथियों का अग्रकुल परिवार द्वारा शाल एवम् दुपट्टे के साथ तिलक कर स्वागत सत्कार किया । सुनील गुप्ता ने संस्था के उद्देश्यों पर…
सिरोही (हरीश दवे) – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानपुर हवाई पट्टी से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुई , उनके साथ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी साथ रवाना हुएl मानपुर हवाई पट्टी पर श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई, सांसद देवजी एम पटेल, रेवदर विधायक जगसी राम कोली , जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता समेत अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हवाई पट्टी से विदाई दी।
सिरोही , राजस्थान। सिरोही कॉलेज “एल्युमनी” बैठक में रोजगार मेले,शहनाई समेत अनेक प्रस्तावों पे होगा अमल। पूर्व छात्र परिषद की बैठक राजकीय महाविद्यालय में सम्पन्न । राजकीय महाविद्यालय सिरोही के कला परिसर में महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद(एल्युमनी) की बैठक परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गलबा राम गोयल की अध्यक्षता एवं प्राचार्य व परिषद की पदेन सचिव डॉ अनुपमा साहा की उपस्थिति में आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में गत बैठक के प्रस्तावो को परिषद के सह कोषाध्यक्ष डॉ गायत्री प्रसाद द्वारा पढ़ा गया। पूर्व छात्र परिषद के आजीवन सदस्यों की आयोजित इस बैठक में कार्यकारिणी सहित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से…
महिला सशक्तिकरण की प्रणेता थी सावित्री बाई फूले : लोढ़ा सिरोही(हरीश दवे)- नगर कांग्रेस कार्यालय में सावित्री बाई फूले की जयंति पर हुआ कार्यक्रम का आयोजनशिवगंज। देश की पहली महिला शिक्षक के रूप में विख्यात सावित्री बाई फूले की जयंति पर मंगलवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फूले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सावित्री बाई फूले को महिला सशक्तिकरण…