सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला कलेक्टर व एसपी ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश।
32 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के संबंध में बैठक सम्पन्न ।
सिरोही(हरीश दवे) – 32 वां राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता से आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संदर्भ में जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में कलैक्ट्री सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने बताया कि राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह के दौरान आमजन को सडक दुर्घटनाओं से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर सडक सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान कर बाल वाहिनी चालकों , कण्डक्टर्स, विद्यालय/ महाविद्यालयों संचालकों अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को बाल वाहिनी दिशा निर्देशों की पालना के लिए समझाईश करें। जिला कलक्टर ने परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर रोड़वेज ड्राईवर्स, कण्डक्टरर्स की परिवहन कार्यशाला आयोजित कर सड़क सुरक्षा की जानकारी देवें साथ ही वाहन संचालन के समय हेलमेट, सिट बैल्ट, गति सीमा, मोबाईल का प्रयोग, नशे में वाहन चलाना, इत्यादि नियमों के उल्लघनकर्ताओं के विरूद्ध संघन प्रवर्तन अभियान चलाए एवं उन्हें स्थानिय ट्रोमा सेन्टर की विजिट करवाए ताकि उन्हें सड़क दुघर्टनाओं में घायल, उनके परिजनों व उपचारकर्ताओं के जरिये सड़क दुघर्टना के गम्भीर परिणामों की प्रत्यक्ष जानकारी हो सकें । जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने टोल प्लाजा पर गैर मोटर चालित वाहन यथा ट्रेकर ट्रोली, ऊट गाड़ी, बैल गाड़ी एवं पशुओं ईत्यादि पर रिफलेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं क रोकथाम हो सके। जिला परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर ने सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारें में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार-प्रसार हेतु की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कपिल वर्मा, आबूरोड के जिला परिवहन अधिकारी अनूप चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावत एवं विभिन्न विभागों व संस्थाओं के अधिकारी व प्रबंधक मौजूद रहें।
