सिरोही विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान जवाईबांध के पानी से करेगे- संयम लोढा
**जावाल मेंं विधायक लोढा ने किया 2 करोड 60 लाख की लागत से 25 सडक निर्माण कार्यो का शिलान्यास**
1 करोड 88 लाख के अन्य निर्माण कार्यो की निविदा जारी, अगले माह होंगे शुरू**
जावाल में विधायक लोढा का आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत*
सिरोही(हरीश दवे)- सिरोही विधानसभा की पेयजल समस्या का समाधान जवाईबांध के पानी से करेगे। अगले माह शिवगंज तहसील के 68 गांवो को जवाई बांध से पानी पिलाने की योजना का शिलान्यास करेगे। 150 करोड रूपये की राशि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाई बांध का पानी शिवगंज तहसील के गांवो को देने के लिए स्वीकृत कराई है। सिरोही शहर सहित 8 गांव बत्तीसा नाला सिंचाई पेयजल योजना से जुडेगे। सिरोही तहसील के शेष गांवो को जवाईबांध के पानी से जोडने की डीपीआर का कार्य इस वर्ष 2023-24 बजट में स्वीकृत करवायेंगे। यह बात विधायक संयम लोढा ने सिरोही तहसील के जावाल में 2 करोड 60 लाख की लागत से बनने वाली 25 सडको के निर्माण कार्यो के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुएकही।विधायक संयम लोढा ने कहां कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र के 178 गांवो को जवाई बांध का पानी हम पिलायेंगे। 2008 में जवाईबांध के पानी की योजना का शिलान्यास करवाया था और आज भी शिवगंज में जवाई बांध का पानी आता है। इसके बाद 10 साल तक इस कार्य को आगे नही बढाया गया। आपके आशीर्वाद से मुझे वापस विधानसभा पहुंचने का वापस मौका मिला तो मैने योजना स्वीकृत कराई, टेंडर हुआ, वर्क आर्डर हुआ और अगले माह सभी लोगो की मौजूदगी में उस कार्य की शुरूआत करेंगे। लोढा ने कहां कि किसानो को दिन में पूरी बिजली दे इसके लिए हमने दांतराई में 220 केवी का जीएसएसए, जावाल में 132 केवी जीएसएस, अरठवाडा और उड में 33 केवी जीएसएस बना रहे है। अगले साल में दो जीएसएस और स्वीकृत करेगे। चिरंजीवी कार्ड बनाना हुआ मोबाईल फ्री देंगे। विधायक संयम लोढा ने कहां कि पोसालिया से गौतम ऋषि 10 करोड रूपये स्वीकृत कर नयी सडक बनाई, शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव सडक को डबल किया। गणकेश्वर महादेव की सडक, कैलाशगनर में बिलेश्वर महादेव, नवारा से जागेश्वर महादेव, मंडवाडा से करणेश्वर महादेव की सडक को बना दिया है। सारणेश्वर महादेव से आम्बेश्वर महादेव अंदर का रास्ता बना रहे है। कार्यक्रम से पहले विधायकसंयम लोढा का जावाल बस स्टेण्ड पर यूथ कांग्रेस के नेतृत्व मेंकार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने मुख्य चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ती पर साफा व माला पहनाकर नमन किया।*1 करोड 88 लाख के कार्य स्वीकृत-* विधायक संयम लोढा ने जावाल में बड़ी स्कूल के सामने गार्डन को विकसित करने के लिए 45 लाख, पूरे जावाल में नालियों के निर्माण को लेकर 30 लाख, सामुदायिक मुक्ति धाम के विकास के लिए 25 लाख, मुक्ति धाम के पास मेघवाल समाज के मुक्तिधाम की चार दिवारी के लिए 18 लाख,नगरपालिका परिसर में हॉल व रूम बनाने के लिए 70 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत किये। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है और अगले महीने में कार्यो का शिलान्यास किया जाएगा। वही विधायक संयम लोढा ने नगरपालिका परिसर में 50 से अधिक लोगो को उनके आवास के पट्टे दिए। पट्टे पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही थी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड़, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य हिम्मत सुथार, पुनीत अग्रवाल, नारायण सुथार, जसवंतसिंह रावणा, राजूभाई रावल, हीरालाल पुरोहित,पालिका अध्यक्ष कनाराम भील, उपाध्यक्ष नारायणलाल माली, पार्षदकेसाराम मेघवाल, फूली देवी, सवाराम घांची, सुशीला कंवर, पिंकी देवी, डूंगर सिंह, मंजू कुंवर, अनूदेवी मेघवाल, नीरमा देवी, लीला कंवर, प्रकाश कुमार, धनाराम मेघवाल, टींकू देवी, संतोष परमार, पृथ्वीराम सेन, उत्तम घांची, गीता देवी, गोवाराम भाटी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रीतिक कुमार, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश पटेल, मीठालाल माली, शैतान सिंह,जैसाराम, टेकाराम सुथार, प्रागाराम मेघवाल, लीलाराम नागर, प्रताप पुरोहित, हिम्मत माली, चोपा मीना, हकमाराम मीणा सहित बडी संख्या में मौजूद थे।
