जावाल घोटाले की जाच के लिए पंचायतीराज सचिव ने किया नया जांच दल गठित ।
अब लेखाधिकारियों का दल करेगा जांच ।
सिरोही(हरीश दवे)- राजस्थान की बहुचर्चित जावाल नगर पालिका, पूर्व जावाल पंचायत में हुए घोटालों की शिकायतों पर शिकायते पंचायत समिति से लेकर प्रधानमंत्री तक को करने के कारण अब पंचायतराज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने एक आदेश जारी कर पंचायतीराज मुख्यालय से लेखाधिकारियो का तीन सदस्य दल गठित कर उन्हें निर्देश दिए है कि वे लोकसेवकों द्वारा अपने पद व कर्तव्यों का दुरूपयोग कर अवैध रूप से लाखों रूपयों का करेप्शन कर राजकोष को नुकसान पहुचाने इत्यादि के आरोपो की जो शिकायत नारायणलाल माली ने एसीबी को की है उन मामलों की जांच कर जाँच रिपोर्ट पंचायतीराज के उपायुक्त को प्रस्तुत करें। जांच दल में स्वर्णसिंह जी लेखाधिकारी, जयनारायण जी चेजारा AAO,व फुलचंदजी मीणा AAO शामिल है ।आदेश में सिरोही जिला परिषद की सीईओ को निर्देश दिए है कि वे प्रकरण से सम्बंधित सब रेकर्ड जांच दल को उपलब्ध करावे।जांच आदेश में कोई समय सीमा तय नही की गई है ।पंचायतीराज की ओर से पहले भी जांच दल गठित किया था लेकिन अंकेक्षक दल को जाच के लिए मीमो देने पर भी रेकर्ड उपलब्ध नही कराने से उनको बेरंग लौटना पड़ा । *पिछले डेढ़ वर्ष से इस घोटाले की जाच चल रही है और अनेक जाच दलों ने घोटाला,पद का दुरूपयोग, सुपरविजन नेगलिजेंसी,वितीय अनियमितता इत्यादि होने की रिपोर्ट दी है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक कोई गाज किसी पर नही गिराई है जिला परिषद की साधारण सभा मे पारित प्रस्ताव की इस घोटाले की जांच एसीबी को सुपुर्द की जावे पर भी जिला परिषद व जिला प्रमुख ने कोई कार्यवाही नही की ओर वो प्रस्ताव कागजो की शोभा बढ़ा रहा है।
