सेंट जेकेडी में मनाया गया “विश्व हिंदी दिवस”

सिरोही(हरीश दवे) ,

स्थानीय ख्यातनाम सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया । इस उपलक्ष में प्रार्थना सभा में छात्रों ने ‘मातृ भाषा हिंदी’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए । इसी क्रम में हिंदी विषय शिक्षिका कुसुम आर्य ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया । तथा विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसमे आशुभाषण , निबंध लेखन , सुलेख रहे । इन गतिविधियों का आयोजन कक्षासर किया गया जिसमे प्राथमिक विभाग और माध्यमिक विभाग रहे । विद्यार्थियों ने उक्त गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका डिंपल मेवाड़ा ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका प्रोत्साहन किया।

Share.
Leave A Reply