सिरोही /राजस्थान ।

नेहरू मैदान में “मेगा ट्रेड फेयर” के विरोध में व्यापार महासंघ ने सौपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन।

व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि हजारीमल छिपा व रघुनाथ माली के नाम जारी प्रेस नोट में 2 दिन में कार्रवाई न होने पर दी सिरोही बन्द की चेतावनी,

मेला आयोजक सोनल जैन ने कहा परमिशन ले कर वैधानिक चल रहा है मेला।

सिरोही(हरीश दवे)- व्यापार महासंघ सिरोही के बैनर तले जिला कलेक्टर को प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर नेहरू मैदान में लगे मेगा ट्रेड फेयर मेले का विरोध किया।

ज्ञापन में सिरोही के खेल मैदान मे लगे मेगा ट्रेड फेयर मेले को लेकर हो रही असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए सिरोही व्यापार महासंघ ने जिला कलेक्टर को इस संबंध में अवगत करवाया राजकीय माध्यमिक बालिका विद्यालय सिरोही, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन सिरोही में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओ के खेल मैदान को व्यवसाय उपयोग में लाकर बच्चों के खेलने की जगह पर मेला लगाना गलत है जिसका सिरोही व्यापार महासंघ ने आज विरोध किया ! मेले को 2 दिन में बन्द करने का आग्रह किया अगर मेला 2 दिन में बन्द नहीं होता है तो 12 जनवरी को सिरोही व्यापार महासंघ सिरोही के प्रतिनिधि रधुनाथ माली व हजारीमल छीपा के मार्गदर्शन मे बन्द का आह्वान करेगा। जिसमें सिरोही व्यापार महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे भरत डी छिपा, मोहनलाल माली, मदन मालवीय, खेताराम माली, गोपालकृष्ण रावल, जितेंद्र खत्री,प्रकाश माली, जितेंद्र कुमार, सुरेश, शैलेंद्र सिंह, माधुराम, भैराराम, अंकुर रावल, मंगल सिंह, विनोद सोनी, राजेश गुलाबवानी, कुमारपाल जैन, चम्पत प्रजापत, पुरुषोत्तम वैष्णव, प्रशांत भट्ट आदि व्यापारी की मौजूदगी में मेगा ट्रेड फेयर मेला के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

जिला कलेक्टर को ज्ञापन के बाद सिटी कोतवाली प्रभारी भी मेले का निरीक्षण करने पहुचे व आयोजको से बात की।मेला आयोजक सोनल जैन ने कहा की हमने विधिवत परमिशन ली है व नियमित किराया अदा करते है।व किसी को कोई एतराज या व्यापारियों का एतराज अपने स्थान पे पर प्रशाशनिक व शिक्षा लय की स्वीकृति के बाद मेगा ट्रेड फेयर चल रहा है व नगर की जनता मेले का आनन्द ले रही है।

Share.
Leave A Reply