पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा ने सिरोही दौरे पर आए चिकित्सा एव स्वास्थ्य मंत्री,राजस्थान सरकार परसादी लाल मीणा से सर्किट हाउस में मुलाकात कर ज्ञापन देकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडवाड़ा में गायनोलॉजिस्ट व सोनोलॉजिस्ट का पद तत्काल प्रभाव से भरने की मांग की ज्ञापन में बताया गया की राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक मद से सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध हो गई है लेकिन गायनोलॉजिस्ट व सोनोलॉजिस्ट का पद होने के बाद भी लंबे समय से रिक्त खाली पड़ा है,जिससे सोनोग्राफी मशीन का कोई उपयोग नहीं हो रहा हैपिंडवाड़ा ब्लॉक पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य…
Author: admin
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा 07 फरवरी को शिवगंज में। जिला चिकित्सालय का शिलान्यास करेंगे सिरोही(हरीश दवे) , प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें (ई.एस.आई.) एवं आबकारी विभाग राजस्थान सरकार के मंत्री परसादीलाल मीणा 06 फरवरी को जयपुर से रवाना होेकर रात्रि 8 बजे तक सिरोही पहुचेंगे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सिरोही में करेंगे।07 फरवरी को दोपहर 11 बजे जिला चिकित्सालाय शिवगंज का शिलान्यास करेंगे। तत्पश्चात दोहपर 03 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहब्बतनगर मंे शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड ने दी।
जिला चिकित्सालय के नवीन भवन का होगा शिलान्यास सर्किट हाउस में चिकित्सा मन्त्री होंगे पत्रकारों से रूबरू। शिवगंज(हरीश दवे) , सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों से शिवगंज उपखंड क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने के बाद अब ५० करोड़ ८८ लाख रूपए की लागत से नवीन भवन का सपना भी शीघ्र ही साकार होने जा रहा है। नवीन भवन का मंगलवार को राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना समारोह पूर्वक भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अखिलेश पुरोहित…
कोंग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य की कमान में कोंग्रेसियो ने किया एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन। सिरोही(हरीश दवे) – कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने करीबी दोस्तों की मदद के लिए कर रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत नरेन्द्र मोदी सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को उद्योगपतियों को लूटा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गौतम अडानी की कम्पनियों में बैंकों द्वारा लगाई गई पूंजी की सुरक्षा पर स्वयं को आगे आकर देशवासियों को आश्वस्त करना…
विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘‘सुरभि’’ मनाया गया। शिक्षा से ही सारी व्यवस्थाओं के दरवाजे खुलते है -संयम लोढ़ा सिरोही(हरीश दवे)- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ‘‘सुरभि-2023’’ का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयमजी लोढ़ा, अध्यक्ष के रूप में सभापति महेन्द्र मेवाडा, अति विषिष्ट अतिथि के रूप में उपसभापति जितेन्द्र सिंघी, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में मारूफ हुसैन कुरैशी, मुख्य महामंत्री शिक्षक संघ प्रगतिशील धर्मेन्द्र गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती…
जैन तीर्थ कोलरगढ़ के प्राचीन जैन मंदिर में दुर्लभ प्राचीन मूर्तिया असामाजिक तत्वों द्वारा की खंडित, जैन समाज सिरोही में गहरा आक्रोश। सिरोही(हरीश दवे) बीती रात्रि को श्री आदिनाथ जी मंदिर कोलर गढ़ सिरोही में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के दरवाजे के ताले व मंदिर का भंडारा तोड़कर अंदर से नकद चुराई गई एवं कुछ मूर्तियों को खंडित किया गया तथा मूर्तियों को उनकी जगह से हटाया गया एक मूर्ति का हाथ भी तोड़ा गया एवं मूर्तियों के चक्षु यानी की आंखें एवं भौह निकाल कर लेकर गए चोरों द्वारा चोरी करना समझ में आता है लेकिन मूर्तियों को खंडित…
पिंडवाड़ा /सिरोही , राजस्थान। अजारी कृषिं पर्यवेक्षक व कैलाशनगर बीएलो का हुआ ट्रांसफर लोगो ने दी विदाई । पिण्ङवाड़ा:- उपखंण्ड कार्यालय के निकटवर्ती अजारी कृषि पर्यवेक्षक व कैलाशनगर बीएलो का हुआ ट्रांसफर । भावुक नजर आए परमेश्वर मिणा बोले अजारी के लोगों का प्यार हमेशा याद रहेगा । मिणा ने 30 महिने सेवा दी कृषि पर्यवेक्षक का तबादला अपने ग्रह जिला भीलवाड़ा के आमलदा पंचायत में हुआ ग्रामीणों ने तलवार,पंगङी,व माला पहनाकर अभिवादन किया इस दौरान नये कृषिं पर्यवेक्षक चेंतन प्रजापत ने अजारी में जोईनिग किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी विक़म सिंह राणावत,पटवारी हार्दिक जेंन,ङुगाराम चौधरी, शाखा-प्रबंन्धक अतुल रावल,फतेह…
चेन्नई /तमिलनाडु , सुरेश कुमार। चेन्नई प्रवास पर भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रवासी राजस्थानियों की मांग पर कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात कर ट्रेन के फेरे बढ़ाने का किया आग्रह…………….. चेन्नई में डॉ. सतीश पूनियां की तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई और तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी सांगा राम से शिष्टाचार भेंट…………. सतीश पूनियां और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुये शामिल……….. चेन्नई, 03फरवरी, 2023। चेन्नई में दो दिवसीय प्रवास पर प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करने पहुंचे भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां से…
11 फरवरी को रास्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता रैली को दिखाई सेशन जज ने हरी झण्डी। सिरोही(हरीश दवे)- 11 फरवरी को आयोज्य राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के क्रम में आमजन में लोक अदालत के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सवेरे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के तत्वाधान में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव रामदेव सांदू ने बताया कि रैली को जिला एवं सेंशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही श्रीमती रूपा गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना…
चेन्नई ,तमिलनाडु । सुरेश पुरोहित, प्रवासी प्रकोष्ठ चेन्नई चैप्टर की घोषणा, हंसराज राजपुरोहित को संयोजक व जीतू लोहार को अध्यक्ष किया नियुक्त । चेन्नई के होटल डेकन प्लाजा में आयोजित भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान चेन्नई की ओर से प्रवासी परिसंवाद सम्मेलन में चेन्नई तमिलनाडु प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए। सिरोही के हंसराज राजपुरोहित को संयोजक व जीतू लोहार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सह संयोजक प्रवीण झामड, गौतम सुराणा, मालाराम प्रजापत, गेनाराम पटेल, नरपत सिंह विरेन्द्र सीरवी मीडिया प्रभारी हनुमान पटेल, सह मीडिया प्रभारी डार्विन शर्मा, सदस्य प्रभुराम माली, गोपाल सिंह राखी, भीमाराम घांची, हिंगलाज…