भाजपा मंडल पिण्डवाड़ा द्वारा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय समर्पण निधि के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार
पिण्डवाड़ा- आज दिनांक 12.2.2023 को भारतीय जनता पार्टी पिण्डवाडा मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय समर्पण निधि के तहत कार्यक्रम वार्ड 4 डाक बंगला के सामने रखा गया । वार्ड 4 के बूथ संख्या 34,35,36,37, 38,39 के इन 6 बुथ मिलाकर एक शक्ति केन्द्र पर समर्पण कार्यक्रम किया जिसमे मण्डल अध्यक्ष महावीर यति मण्डल महामंत्री ( वक्ता ) रमेश चौहान व महिला मोर्चा जिला मंत्री जसवंत कुवॅर के नेतृत्व मे समर्पण कार्यक्रम किया गया समर्पण कार्यक्रम के संयोजक हितेश रावल ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई व महामंत्री चौहान ने कहा की हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओ के माध्यम से सब कार्य होते है इसमे कार्यकर्ता तन से मन से व धन के माध्यम से भी कार्य करता है आज तक सभी कार्यकर्ता इमानदारी से काम करते है वह समय समय पर धन का भी पार्टी कार्यक्रमो मे भी समर्पण करते है मण्डल अध्यक्ष यति ने सभी कार्यकर्ताओ से निवेदन किया है कि अब इस साल मे चुनाव भी है सभी कार्यकर्ताओ व पदाधीकारीओ को सक्रिय भुमिका मे रहकर राजस्थान की कांग्रेस की जादुगिरी सरकार को उखाड फेकना है यह कांग्रेस सरकार के मुखिया जादूगरी से बजट 2023-2024 का सूटकेस लाते है मगर जब खोलता हे तो पिछले साल 2022-2023 का निकाल कर पढता है यह जादुगिरी सरकार ने इस प्रकार बजट पढा गया वह केवल थोथी घोषणा है जो धरातल पर नही लागु होगा। वह आज राजस्थान सरकार के प्रतिपक्ष नेता आदरणीय गुलाबजी कटारिया को असम राज्य के राज्यपाल नियुक्त किया गया इसलिए सभी मण्डल के कार्यकर्ताओ ने बधाई दी, मण्डल के कार्यकर्ताओ ने अपनी इच्छानुसार समर्पण राशी दान की नमो एप के माध्यम से डिजीटल भुगतान किया, जिसमे मण्डल उपाध्यक्ष सज्जनकुवर, महामंत्री तिलोक प्रजापत, कमलेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन एससी मण्डल अध्यक्ष रमेश गवारीया, एसटी मण्डल अध्यक्ष सुरेश मीणा, कमलेश गर्ग, शकंर हीरागर पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष गंगाबेन पार्षद लतीफ खान नुरल हयात, बुथ अध्यक्ष अशोक मीणा, मन की बात के संयोजक महेन्द्रकुमार गुर्जर, आदि जिला पदाधीकारीओ मण्डल, मोर्चा के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्य,वार्ड के पार्षद,पूर्व पार्षद , बूथ अध्यक्ष, बूथ सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता समर्पण निधि कार्यक्रम में उपस्थित रहें ।
