माउंट आबू,

रिपोर्ट किशन दहिया

डाक विभाग आबू पर्वत में लगातार चलाए जा रहे सुकन्या समृद्धि योजना अमृत द्वारा खोले गए बालिका के खाते की पासबुक वितरण समारोह का आयोजन पोस्ट ऑफिस आबू पर्वत में किया गया। जिस में सहायक अधीक्षक वासुराम, इनरव्हील क्लब प्रतिनिधि सरोज बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर द्वारा बालिकाओं को पासबुक वितरण की गई। इस मौके पर सहायक अधीक्षक वासु राम ने कहा कि भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना का राजस्थान भर में लक्ष्य लेकर पोस्ट ऑफिस स्टाफ को टारगेट दिया जो कार्य तेज गति से प्रगति पर है। भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत अग्रसर है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कहा कि आबू पर्वत में पूर्व में सुधीर जी जैन द्वारा 50 बेटियां गोद लेकर खाते खुलवाएं एवं वर्तमान में भामाशाह गीता जी अग्रवाल द्वारा 20 बेटियों को गोद लेकर खाते खुलवाए एवं अन्य भामाशाह को खोजा जा रहा है, जो भामाशाह बनकर बेटियों के खाते खुलवाए जायेंगे। हम इस शहर को सांसद देवजी एम पटेल की प्रेरणा से 100% प्रतिशत लक्ष्य की ओर तेज गति से बढ़ रहे है और जल्द ही भारत का पहला सुकन्या शहर घोषित करने की फरवरी के अंत तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठन, पार्षदों के सहयोग के संभव हो सकेगा। पोस्ट मास्टर विजयराज ने अतिथि एवं भामाशाह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्टाफ सभी का आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply