त्रिस्तरीय जिला स्तरीय जन सुनवाई में 17 प्रकरणों हुए प्राप्त , दिए निस्तारण के निर्देश   

 सिरोही(हरीश दवे)  ,

कार्यवाहक जिला कलक्टर डाॅ टी. सुभगंला ने की अध्यक्षता में गरूवार को आयोजित होने वाली  जिला स्तरीय त्रिस्तरीय जन सुनवाई में परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।        इस जन सुनवाई में करीब 17 प्रकरण प्राप्त हुए, जिन्हें एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर ने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों का समाधान यदि नियमों में संभव नहीं है, तो संबंधित अधिकारी परिवादी को सूचना प्रदान करें ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से मुख्यालय तक नहीं आना पडें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर दर्ज जन सुनवाई के प्रकरणों में अधिकारी गंभीरता से लेेेते हुए परिवादों के प्रकरणों का निस्तारण करें।               

बैठक में  अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे, उपखंड अधिकरी सीमा खेतान समेत जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं परिवादी मौजूद रहें।

Share.
Leave A Reply