सिरोही में प्रजापति व शिवगंज में माली बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष ।
शिवगंज(हरीश दवे),
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 27 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें सिरोही जिले के सिरोही नगर में प्रकाश प्रजापति तथा शिवगंज नगर में मदन माली को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जानकारी के अनुसार कांग्रेस संगठन में संगठनात्मक पदों पर पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुमोदना पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 27 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसके तहत सिरोही में समाजसेवी प्रकाश प्रजापति को तथा शिवगंज में मदन माली को नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करते हए शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित करते हुए संगठन एवं पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए है।

प्रजापति एवं माली के नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा एवं विधायक संयम लोढ़ा का आभार प्रकट किया है। प्रजापति एवं माली के सिरोही एवं शिवगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने विधायक लोढ़ा का आभार प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
