प्रजापति समाज विकास मंडल रजि.राष्ट्रीय सामाजिक संस्था का 18 वां वार्षिक सम्मेलन भव्य रुप से संपन्न ।

मुंबई , सुरेश पुरोहित।

प्रजापति समाज विकास मंडल रजि.राष्ट्रीय सामाजिक संस्था का 18 वां वार्षिक सम्मेलन रविवार 12 फरवरी 2023 को आंध्र कला समिति हॉल,सेक्टर- 2, नवीन पनवेल,नवी मुंबई में शानदार ढंग एवं धूमधाम से संपन्न हो गया।

सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि संसद सदस्य (राज्य सभा) मा.श्रीमती संगीता यादव जी, श्री सुरेश प्रजापति- राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष फाउंडेशन, श्री अशोक विट्ठल सोनवणे-राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी सेवा संघ, ममता सैनी जी, विनोद खीमजी प्रजापति फटानिया आदि के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दीप प्रज्वलित करके व महाराजा दक्ष प्रजापति,श्रीयादे माताजी, संत गोरा कुंभार जी ,महात्मा संतराम बीए जी व पद्मश्री रत्नप्पा कुम्भार जी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। तद्परांत अतिथियों को सम्मानित व्यास मंच पर सम्मान के साथ बैठाया गया एवं पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, ट्रॉफी व सम्मान पत्र देकर सम्मानित व स्वागत किया गया। संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष- सी.पी. प्रजापति ने शुरुआत में अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्था द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों, समाज के लोगों के सहयोग आदि विश यू के बारे में विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्था समाज के लोगों के बीच सामाजिक चेतना, शैक्षणिक प्रगति, आर्थिक उन्नति, राजनीतिक भागीदारी, गरीब छात्रों को आर्थिक मदद, शिक्षा किट का विवरण, मेडिकल कैंप, स्वच्छता अभियान आदि विषयों को लेकर विशेष रूप से कार्य करती है। उन्होंने मांग किया कि महाराष्ट्र में माटी कला बोर्ड का गठन होना चाहिए, महाराष्ट्र में प्रजापतियों को ओबीसी आरक्षण मिलना चाहिए, जातिगत जनगणना होनी चाहिए और राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए ताकि प्रजापति समाज के लोग भी समाज की मुख्यधारा में समाविष्ट हो सके।संसद सदस्य राज्यसभा श्रीमती संगीता यादव जी, ममता सैनी जी, सुरेश भाई प्रजापति जी,अशोक सोनवणे जी, राजेंद्र बाबू प्रजापति जी आदि ने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए कहां कि प्रजापति समाज को हर क्षेत्र में उचित भागीदारी मिलने के बारे में समर्थन किया और बताया कि इस समाज के लोगों को भी राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए और महाराष्ट्र में जो भी इन लोगों की समस्याएं हैं, मांग हैं वह वाजिब है और पूरा होना चाहिए। अपने संबोधन में संसद सदस्य संगीता यादव जी ने कहा कि प्रजापति समाज की जो भी समस्याएं हैं इनकी जो भी मांग है उस पर उचित ध्यान दिलवाने की कोशिश करेंगी और यथासंभव कोशिश करेंगी उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। जो कुछ भी हो सकेगा वह जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज में जिसका जो हक है वह मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज संगठित होकर रहेगा तो उन्हें जरूर लाभ मिलेगा और उनको समाज की मुख्यधारा में उचित स्थान मिल सकेगा। राजनीतिक भागीदारी मिल सकेगी।कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया है। प्रजापति समाज की 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों और समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित व पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर करीब दो दर्जन पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गई। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विनोद प्रजापति-राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, गजेंद्र प्रजापति,ओम प्रकाश प्रजापति संपादक उत्तर शक्ति, इंद्रजीत प्रजापति, सर्वजीत प्रजापति, एडवोकेट ओम प्रकाश प्रजापति, गोवर्धन प्रजापति, राजेंद्र बाबू प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, संजय प्रजापति, राम अशीष सिक्मी प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, श्रीमती पूनम प्रजापति, श्रीमती नीलम प्रजापति श्रीमती ज्ञानती प्रजापति, डॉ.ज्ञान प्रकाश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, सोनू प्रजापति, भगवान दास प्रजापति, शिव प्रसाद प्रजापति, सुनील प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, तूफानी प्रजापति, कैलाश प्रजापति, बच्चे लाल प्रजापति,गोविंद प्रजापति, राजेश प्रजापति ,चंद्रजीत प्रजापति, रामजीत प्रजापति, सूर्यनाथ परदेसी, विशाल प्रजापति, दिनेश प्रजापति, काशीनाथ परदेसी, सोनू प्रजापति, बंधु प्रजापति, राम अवध प्रजापति, विनोद प्रजापति, लोकनाथ प्रजापति, फूलचंद प्रजापति, केशव राम प्रजापति आदि ने विशेष मेहनत व सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम का संचालन प्रजापति समाज विकास मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सर्व प्रजापति शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रजापति ने किया। आभार विनोद कुमार प्रजापति राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ने प्रकट किया।सम्मेलन में लगभग 300 सौ समाज बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम समापन के बाद लोगों ने स्नेह भोजन का स्वाद भी लिया।

Share.
Leave A Reply