झाडौली में महिलाओ एवं बालिकाओ के लिए नि:शुल्क कम्प्युटर शिक्षा का शुभारम्भ हुआ।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा/भूपेंद्र परमार
पिण्डवाडा , सिरोही।
पिण्डवाड़ा निकटवर्ती झाडौली गांव में स्थित पी.जी.कम्प्युटर शिक्षण संस्थान में महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य सरकार द्वारा आयोजित महिलाओ एवं बालिकाओ के लिए नि:शुल्क आरएस-सीआईटी में चयनित हुई 17 बालिकाओ के आरएस-सीआईटी कोर्स का उद्घाटन समारोह रखा गया।जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरूआत जन प्रतिनिधि सुमित सेन, मुलाराम राजपुरोहित, संस्कृत विद्यालय के संस्था प्रधान भूपेन्द्र कुमार, शिक्षक डायाराम सुथार, वरि. सेवानिवृत शिक्षक राजकुमार शर्मा, मनीष कुमार व घनश्याम रावल अतिथीजनों द्वारा फीता काटकर व मॉ सरस्वतीजी को दीप प्रज्ज्वलन करके किया। तत्पश्चात संस्थान के प्रबधक पूरण रावल अतिथीजनों का स्वागत सत्कार से अभिवादन किया। साथ ही महिलाओ एवं बालिकाओ को महिला कम्प्यूटर शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सपना रावल, चिंटू, प्रियांशी, भंवरलाल मेघवाल, श्रवण कुमार, तरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।
