वीर भंवरसिंह राठौड़ के नाम भजन संध्या में ख्यातनाम कलाकारों की प्रस्तुति में भोर होने तक झूमे श्रोता,भजन कलाकार प्रकाश माली के मंच से कथन का सोसल मीडिया में बवाल,गुजरात और राजस्थान के गायक कलाकारों की जुगलबंदी ने समा बांधा, आयोजन में ध्वजारोहण,आरती व प्रसाद में उमड़े भक्त सिरोही(हरीश दवे), देवनगरी सिरोही के कालकाजी तालाब की पाल के समीप स्थित वीर भंवरसिंह राठौड़ के 24 वें वार्षिक मेलोत्सव के अवसर पर आयोजित विराट भजन संध्या में गुजरात और राजस्थान के लोकप्रिय भजन एवं लोक गायक कलाकारो आशा वैष्णव, फरीदा मीर, किंजल दवे,गायक प्रकाश माली समेत कई कलाकारों ने आस्था के…
Author: admin
नवनिर्मित लवकुश वाटिका का मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने किया लोकार्पण । सिरोही(हरीश दवे), जिला मुख्यालय पर बाहरीघाटा नर्सरी के पास नवनिर्मित लवकुश वाटिका का लोकार्पण मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने किया। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भगवान राम के परम भक्त हनुमानजी के जन्मोत्सव के दिन सिरोही के लोगो को लव-कुश वाटिका का तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि धरती पर सिर्फ मानव जाति का ही नही बल्कि इस धरती पर जितने भी प्राणीयों ने जन्म लिया है उन सभी का…
भाजपा नगर मण्डल ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस,फहराया झंडा । स्थापना दिवस पर भी एक जुट नही हुए भाजपाई,मोर्चा प्रकोष्ठ व पार्षद आये नही नजर । सिरोही(हरीश दवे), भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल ने सिरोही सारणेश्वर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 253* पर पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर संगठन के सभी संस्थापक सदस्य और महान विभूतियों को नमन करते हुए पार्टी का झंडा फहराया गया।भाजपा के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिले का कोई भी पुराना कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि तो क्या नगर मण्डल के मौजूदा पार्षद, नेता प्रतिपक्ष व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयो…
वराडा , सिरोही। *हनुमान को गुरु मानकर किसी भी कार्य की शुरुआत करें, सफल जरुर होंगे- संयम लोढा* *वराडा में हनुमान जयंती पर आयोजित मेले में विधायक संयम लोढा ने शिरकत की* सिरोही(हरीश दवे), विधायक संयम लोढा ने कहां कि हर माता-पिता की चाहत होती है उनकी संतान श्रेष्ठ होकर शीर्ष तक पहुंचे। समय रहते बच्चों के लिए कोई योग्य गुरु ढूंढ़ दीजिए। वे वहीं पहुंच जाएंगे, जिस मुकाम पर आप उन्हें देखना चाहते हैं। हालांकि श्रेष्ठ गुरु मिल जाना भी इस दौर की बड़ी चुनौती है। तुलसीदासजी ने श्री हनुमान चालीसा की सैंतीसवीं चौपाई, ‘जै जै जै हनुमान गोसाई…
एसओजी की बड़ी कार्रवाई,पेपर लीक के आरोपी को ओडिसा में दबोचा। सिरोही(हरीश दवे), वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के वांछित आरोपी को अनिल कुमार मीणा उर्फ शेर सिंह को ओडिशा से एसओजी की गठित विशेष टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।आरोपी को ओडिशा से जयपुर लाने के बाद एसओजी की सघन पूछताछ के बाद पेपर लीक प्रकरण मामले ओर कड़ियां भी उजागर होगी।आरोपी सिरोही ज़िले के भावरी सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत था।व पेपर लीक कांड के बाद फरार चल रहा था।
सिरोही(हरीश दवे), महाकालेश्वर महादेव का वार्षिक मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न । रेबारीवास ,मुक्ति धाम नंबर 2 के पास स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिक मेला (वार्षिकोत्सव) धूमधाम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |इसमें प्रातः काल से ही भक्तों एवं श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ, प्रातः काल में महादेव का पंडितो के सानिध्य में अभिषेक एवं पूजा हुई, तत्पश्चात महाकालेश्वर्जी का विशेष श्रृंगार कर आंगी रचाई गई एवं ध्वजा लाभार्थी कैलाश जी कंसारा परिवार की तरफ से ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमे महिला पुरुषों सहित भक्तो ने जयकारो के साथ भाग लिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने मंदिर…
शिवगंज(हरीश दवे) , महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण 9 अप्रैल को, मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा करेंगे मूर्ति का अनावरण । श्री अग्रवाल समाज छावणी-शिवगंज की प्रेरणा से भामाशाह विनोद कुमार भागीरथ अग्रवाल की ओर से स्थापित युग पुरुष अग्रवंश शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण 9 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा।नगर में टाऊन हॉल के पास तहसील रोड़ पर नवनिर्मित श्री अग्रसेन सर्कल पर महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा होंगे। समारोह की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची करेंगे।समारोह में…
नादिया / पिंडवाड़ा, विद्या भारती के पंचांग का विमोचन । आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक नांदिया में बुधवार को विद्या भारती शिक्षण संस्थान के पंचांग का विमोचन अभिभाविका श्रीमती हीना देवड़ा, संगीता डिडेल और बसंती जयपाल तथा अभिभावक श्रीमान गणेश जी देवासी, लाला राम जी सेन और लक्ष्मण जी देवासी के हाथों से कराया गया। विद्या मंदिर के संस्था प्रधान श्रीमान रमेश कुमार भाटी ने पंचांग के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि इस पंचांग के अनुसार ही विद्या मंदिर के समस्त कार्यक्रमों व् कार्य योजना का संचालन होता हैं। विद्या मंदिर शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों का भी…
सांसद देवजी पटेल को शिक्षा व विधवा महिला विरोधी बता विधायक लोढा का पलटवार, सरुपगंज आदर्श विद्या मंदिर प्रकरण में विधायक की शिकायत कर्ता के साथ पत्रकार वार्ता। सिरोही(हरीश दवे), भाजपा के जालोर सिरोही के सांसद देवजी पटेल की ओर से आबुरोड में पत्रकार वार्ता में सिरोही विधायक सयंम लोढा, पर शिक्षा विरोधी होने व गहलोत सरकार पर शिक्षा में तुष्टीकरण की निति अपनाने के लगाये गये आरोपो पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने पटलवार करते हुए कहा की ऐसे बेबुनियाद मिथ्या आरोप लगाने से सच्चाई छुप नही सकती है।I लोढ़ा ने कहा की आदर्श विधा मंदिर सरुपगंज…
सिरोही, राजस्थान। हरिश दवे, धर्मनगरी देवनगरी में श्री जैन श्वेतांबर संघ पेढ़ी सिरोही द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सिरोही के समस्त जैन धर्म प्रेमियों द्वारा शांति पूर्वक मनाया गया जिसमें बुजुर्ग पुरुषों महिलाओं एवं नौजवान युवक-युवतियों बच्चे बच्चियों ने हर्षोल्लास के साथ समस्त पूरे दिन के समस्त कार्यक्रम में भाग लिया प्रातः 5:00:बजे प्रभात फेरी उसके पश्चात 9:00 बजे सामूहिक वरघोड़ा सदर बाजार से नाचते गाजते बेंड बाजो के साथ श्री महावीर भगवान की जयकार लगाते हुए थुँब की वाडी पहुंचने के उपरांत जगह-जगह रास्ते में लोगों की भीड ने गुलाब की पंखुड़ियां एवं फूलों से पूरे वरघोडे का भव्य…